इंदौरताजा खबरमध्य प्रदेश

पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा- कर्नाटक चुनाव को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी

हेमंत नागले, इंदौर। शनिवार को इंदौर से कांग्रेस द्वारा धर्म रक्षा यात्रा की शुरुआत की गई। इस दौरान पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा द्वारा खजराना गणेश का आशीर्वाद लेने के बाद यह यात्रा शुरू की। उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि कमलनाथ जी से प्रदेशभर के कई धर्म गुरु और मठ के मठाधीश मिले और उन्होंने कमलनाथ जी से यह कहा कि भाजपा सरकार हमारा अस्तित्व खत्म करना चाहती है। मंदिर और मठ का अस्तित्व खत्म करना चाहती है। जिसके बाद पूरे प्रदेश में धर्म रक्षा यात्रा कांग्रेस के मंत्री और विधायक प्रदेशभर में निकालेंगे।

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने किया था आगाह

शनिवार को देशभर के निगाह कर्नाटक चुनाव पर लगी हुई थी। जहां कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को पहले चरण में ही काफी बढ़त मिल गई है। वहीं इंदौर में पूर्व कांग्रेस मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने खजराना पहुंचकर पूजा-अर्चना के बाद मीडिया से चर्चा में कहा कि कर्नाटक चुनाव में जहां कांग्रेस को एक बढ़त मिल गई है। उसके लिए भाजपा के वरिष्ठ नेताओं द्वारा पहले ही भविष्यवाणी कर दी गई थी और भाजपा को आगाह कर दिया गया था कि इस चुनाव में भाजपा बैकफुट पर दिखेगी। सतनारायण सत्तन ने यह भी कह दिया था कि बीजेपी तुम्हारे लिए दरवाजे बंद है और वह बात सत्य हुई। वहीं कांग्रेस के विधायक द्वारा यह भी कहा गया कि सतनारायण सत्तन यदि कांग्रेस में आना चाहते हैं तो उनके लिए वेलकम है।

दीपक जोशी ने थामा कांग्रेस का हाथ, लेकिन…

कांग्रेस के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने यह भी कहा कि जिस तरह से दीपक जोशी ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया और चुनाव में करोड़ों रुपए लेकर कुछ कांग्रेस के नेता भाजपा के साथ चले गए, लेकिन आने वाले समय में उनके लिए कांग्रेस के दरवाजे पूरी तरह से बंद रहेंगे। वहीं प्रदेश में चल रही लाड़ली बहना योजना के लिए जो भाजपा लगातार बूथ स्तर पर महिलाओं से फॉर्म भरवा रही है। लेकिन, कांग्रेस के नेता द्वारा यह भी स्पष्ट कर दिया गया कि जैसे ही कांग्रेस की सरकार आती है घरेलू गैस की टंकी के दाम 500 तक कर दिए जाएंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव पर किया कटाक्ष

सज्जन सिंह वर्मा द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि जिस तरह से भाजपा के नेता द्वारा कोलकाता में एक महिला के साथ दुष्कर्म का आरोप कैलाश विजयवर्गीय पर लगाया गया है। पूरा मामला सुप्रीम कोर्ट के अधीनस्थ जा चुका है। वहीं भाजपा के नेताओं को सज्जन सिंह वर्मा द्वारा दुराचारी कहा गया और इन दुराचारी से देश को बचाने की बात सज्जन सिंह वर्मा द्वारा कही गई।

आने वाले समय में जिस तरह से वर्तमान में कर्नाटक में भाजपा बैकफुट पर दिखाई दे रही है। आने वाले समय में कर्नाटक चुनाव का असर मध्य प्रदेश में भी दिखाई देगा।

ये भी पढ़ें: मुरैना : कर्नाटक के रुझानों पर पूर्व सीएम कमलनाथ बोले- निश्चित रूप से कांग्रेस की सरकार बन रही है, खरीद-फरोख्त का प्रयास करेगी BJP

संबंधित खबरें...

Back to top button