क्रिकेटखेल

पिता की राह पर अर्जुन तेंदुलकर: रणजी डेब्यू में जड़ा शतक, सचिन ने 34 साल पहले किया था ऐसा ही कमाल

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने रणजी डेब्यू पर गोवा की ओर से शतक जड़ा है। सचिन ने 1988 में अपने रणजी डेब्यू पर शतक जड़ा था। अब 34 साल बाद अर्जुन ने भी यह कमाल किया है। सचिन ने भी दिसंबर में ही यह कमाल किया था। पिता के कारनामे को बेटे ने दोहरा दिया।

179 बॉल में पूरा किया शतक

23 साल के अर्जुन तेंदुलकर ने 179 बॉल में अपना शतक पूरा किया। अर्जुन ने इसी साल मुंबई को छोड़कर गोवा से खेलने का फैसला लिया था, क्योंकि उन्हें मुंबई से रणजी खेलने का मौका नहीं मिल पा रहा था। रणजी ट्रॉफी में गोवा का मुकाबला राजस्थान से खेला जा रहा है।

अर्जुन 120 रन बनाकर हुए आउट

अर्जुन ने रणजी में 120 रन बनाए। उन्होंने 16 चौके और 2 छक्के लगाए हैं। उन्होंने ये कारनामा दो बार की रणजी चैंपियन राजस्थान के खिलाफ दिखाया। अर्जुन ने सुयश प्रभु के साथ छठे विकेट के लिए 221 रन की साझेदारी की।

मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं अर्जुन तेंदुलकर

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा हैं। अर्जुन आईपीएल में भी डेब्यू नहीं कर सके हैं। उन्होंने अब तक नौ टी-20 मैचों में 12 विकेट लिए हैं। उनका 10 रन देकर 4 विकेट लेने का बेस्ट प्रदर्शन रहा है। वो लिस्ट ए क्रिकेट में 7 मैचों में 8 विकेट ले चुके हैं। लिस्ट में में 32 रन पर 2 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन है।

सचिन ने 1988 में किया था कमला

सचिन ने भी 1988 में मुंबई की ओर से 15 साल की उम्र में दिसंबर महीने में ही गुजरात के खिलाफ रणजी डेब्यू किया था। उस समय सचिन ने 100 रन की नाबाद पारी खेली थी। इसके साथ ही सचिन फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे कम उम्र में शतक जमाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने थे।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए गोवा टीम

एस कौथंकर (कप्तान), डी गोयनकर, वी गोवेकर, एस प्रभुदेसाई, टी सावकर, ए पंड्रेकर, डी मिसल, अमित यादव, एस दुबाशी, एफ अलेमो, एल गर्ग, आर नाइक, अर्जुन तेंदुलकर, एकनाथ केरकर, सिद्धेश लाड, आई गाडेकर, ए कौशिक, वी कहलों, वी नाइक और एम रेडकरो।

खेल से जुड़ी अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button