राष्ट्रीय

Weather Update : आसमान से बरसती आग के बीच बदल सकता है मौसम, इन राज्यों में बारिश के आसार

उत्तर और मध्य भारत में लगातार बढ़ रहे तापमान के बीच राहत भरी खबर है। अगले कुछ दिनों तक लोगों को हीट वेव से राहत मिलेगी। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। हालांकि, अप्रैल के आखिरी हफ्ते में गर्मी फिर से प्रचंड रूप दिखाने लगेगी। इसके अलावा मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में बारिश की संभावना जताई है।

दिल्ली में भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

इस बार की मार्च और अप्रैल में गर्मी ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दिल्ली में अप्रैल के लिहाज से 72 साल का गर्मी का रिकॉर्ड टूट गया। 72 साल बाद अप्रैल के फर्स्ट हाफ में तापमान 42 डिग्री से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह मार्च में इस बार की गर्मी ने पिछले 122 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

मध्य प्रदेश में बादलों ने गिराया तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर एक सर्कुलेशन और एक ट्रफ रेखा मध्य प्रदेश से होते हुए उत्तर आंतरिक कर्नाटक तक जा रही है। इस सिस्टम से राज्य के कुछ हिस्सों में बादल छा सकते हैं और अगले दो दिनों तक तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। मंगलवार को बादल छाने से तापमान में मामूली गिरावट रही। सबसे गर्म खजुराहो रहा और सबसे गर्म रात जबलपुर की रही।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
दिल्ली 22.0 39.0
श्रीनगर 11.0 22.0
अहमदाबाद 23.0 41.0
भोपाल 22.0 42.0
चंडीगढ़ 22.0 38.0
देहरादून 19.0 38.0
जयपुर 27.0 40.0
शिमला 18.0 28.0
मुंबई 25.0 35.0
लखनऊ 25.0 39.0
गाजियाबाद 25.0 40.0
जम्मू 25.0 38.0
लेह 6.0 16.0
पटना 24.0 37.0

इन राज्यों में ‘लू’ चलने की संभावना

हरियाणा, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिमी मध्यप्रदेश और गुजरात के अधिकांश शहरों में भीषण लू चलने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज और गर्म हवाएं चलने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- कर्नाटक: ठेकों में 40% कमीशन का आरोप लगा कॉन्ट्रैक्टर ने की खुदकुशी, मंत्री ईश्वरप्पा के खिलाफ FIR दर्ज

तेज बारिश और ओलावृष्टि की संभावना

कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे चुका है। इसके असर से 13-14 अप्रैल को कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश की संभावना है। कहीं-कहीं तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। उसके बाद 18 अप्रैल को फिर से एक और पश्चिमी विक्षोभ आएगा। उसका असर 22 अप्रैल तक उत्तर से मध्य भारत तक रहेगा। जिसके बाद 23 अप्रैल के करीब तापमान में तेज बढ़ोतरी होगी।

ये भी पढ़ें- चौथी लहर की आहट : दिल्ली-गुजरात और हरियाणा में केस बढ़े… तो पंजाब में मौतें, स्कूल खुलते ही बच्चों पर भी कोरोना का अटैक

इन राज्यों में आज हो सकती है बारिश

आज जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, केरल, तमिलनाडु, असम आदि राज्यों में हल्की बारिश हो सकती है।

 

संबंधित खबरें...

Back to top button