Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

यूक्रेन में बच्चों के अस्पताल पर रूस का मिसाइल हमला, 20 से ज्यादा की मौत, मलबे में दबे लोग

यूक्रेन में बच्चों के अस्पताल पर रूस का मिसाइल हमला, 20 से ज्यादा की मौत, मलबे में दबे लोग
इंटरनेशनल डेस्क। रूसी ने सोमवार को यूक्रेन पर मिसाइल हमला बोला। राजधानी कीव में बच्चों के एक अस्पताल पर हाइपरसोनिक मिसाइल के हमले में जहां सात लोगों की मौत हो गई है, वहीं यूक्रेन के एक अन्य शहर क्रिवीरिह में एक अन्य हमले में 10 लोग मारे गए। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि रूसी सेना ने 40 से अधिक मिसाइलों के साथ पांच यूक्रेनी शहरों को निशाना बनाया है। इस हमले में कई अपार्टमेंट जमींदोज हो गए।

सुबह ही हमलों की शुरुआत

यूक्रेन के गृह मंत्री इहोर क्लिमेंको के मुताबिक सोमवार सुबह देश भर में हुए हमलों में अब तक कम से कम 20 लोगों के मारे जाने और 50 लोगों के घायल होने की जानकारी आई है। क्रिवीरिह में शहर प्रशासन के प्रमुख ऑलेक्ज़ेंडर विलकुल के अनुसार यह एक बड़ा मिसाइल हमला था, जिसमें 10 लोगों की मौत के अलावा 31 लोगों के घायल होने की सूचना है। इसके अलावा यूक्रेन के मध्य निप्रॉपेट्रोस इलाके में भी धमाके की सूचना मिली है। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि कीव में बच्चों के लिए स्थित ओखमाडाइट अस्पताल में बचावकर्मी मलबे में दबे लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं। राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर अपील करते हुए कहा कि, " दुनिया को अब इस युद्ध को लेकर चुप नहीं रहना चाहिए और हर किसी को ये देखना चाहिए कि रूस क्या कर रहा है ? "

दो मंजिला इमारत नष्ट

यह हमला ठीक उस समय हुआ जब भारत के पीएम नरेंद्र मोदी रूस के दौरे पर हैं और वाशिंगटन में तीन दिवसीय नाटो शिखर सम्मेलन भी आज से ही शुरू होने वाला है। यूक्रेन की सरकार ने बताया है कि चिकित्सा कर्मियों और स्थानीय लोग भी राहत और बचाव दल के साथ मिलकर मलबे को हटाने का प्रयास कर रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि इस अस्पताल के मलबे में अब भी कई लोग फंसे हो सकते हैं। ये भी पढ़ें-सऊदी ने दुनियाभर के विशेषज्ञों को दी नागरिकता, भारतीय उद्यमी, पाक के वैज्ञानिक भी बने सिटीजन
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts