क्या होगा अगर रूस ने यूक्रेन पर कर दिया परमाणु हमला, जानें किस देश के पास कितने Nuclear Weapons

यूक्रेन के खिलाफ रूस का हमला और तेज हो गया है। इस बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपनी सेना को अपनी प्रतिरोधी शक्तियों को "स्पेशल अलर्ट" पर रखने का आदेश दिया है जिनमें परमाणु हथियार भी शामिल हैं। जिससे इस बात का डर बढ़ गया है कि एक बार फिर परमाणु जंग हो सकती है। ऐसे में हर किसी के जहन में एक सवाल आ रहा है कि अगर रूस ने परमाणु हमला कर दिया तो क्या होगा?
पुतिन ने बताई परमाणु हथियार को अलर्ट पर रखने की वजह?
रूस ने जब से अपने न्यूक्लियर डिफेंस स्टाफ को अलर्ट पर रखा है, तभी से पश्चिमी देशों समेत पूरी दुनिया की नींद उड़ गई है। रूसी मीडिया ने दावा किया है कि उसके सबमरीन एक बार में पांच सौ न्यूक्लियर वारहेड ले जाने में सक्षम है और अगर रूस ने परमाणु हमला किया तो ना सिर्फ अमेरिका, बल्कि सारे नाटो देश बर्बाद हो जाएंगे। पुतिन ने अपने रक्षा प्रमुखों से कहा कि पश्चिमी देशों के आक्रामक बयानों की वजह से ऐसा करना जरूरी हो गया है।
इतने लाख लोगों की हो सकती है मौत
रूसी सेना के निशाने पर यूक्रेन की राजधानी कीव और खारकीव शहर। ऐसे में अगर रूस ने इन दो शहरों में परमाणु बम गिराए तो दोनों महानगरों का सफाया हो जाएगा और उस हमले में कम से कम 60 लाख लोगों की मौत हो सकती है।क्या होते हैं परमाणु हथियार
ये बेहद शक्तिशाली विस्फोटक या बम हैं। परमाणु हथियारों के इस्तेमाल से बड़ी मात्रा में रेडिएशन निकलते हैं और इसलिए इनका असर धमाके बाद बहुत लंबे समय तक रहता है।किन देशों के पास है परमाणु हथियार
एफपी ने फेडरेशन आफ अमेरिकन साइंटिस्ट के हवाले से बताया है कि परमाणु हथियार रखने वाले नौ देशों में रूस के पास सबसे अधिक परमाणु हथियार हैं। इसके मुताबिक रूस के पास 5977 परमाणु हथियार हैं, जबकि अमेरिका के पास कुल 5428 परमाणु हथियार मौजूद हैं। वहीं इस लिस्ट में सातवें नंबर पर शामिल भारत के पास 160 परमाणु हथियार हैं।
क्या परमाणु हथियारों का इस्तेमाल हुआ है?
दुनिया में अब तक दो बार परमाणु बमों से हमला किया गया है जिनसे भयंकर नुकसान हुआ। आज से 77 साल पहले ये दोनों हमले अमेरिका ने जापान के दो शहरों पर किए थे। 6 अगस्त को अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा शहर पर और 9 अगस्त को नागासाकी पर परमाणु बम गिराए थे।कई पीढ़ियों में दिखा इसका असर
ऐसा माना जाता है कि हिरोशिमा में 80,000 और नागासाकी में 70,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। उस अटैक का जापान पर इतना घातक असर हुआ कि वहां जन्म लेने वाली कई पीढ़ियां विकलांग पैदा हुईं। ऐसे में आज के समय में रूस के पास मौजूद परमाणु बम अमेरिका के परमाणु बमों से बहुत अधिक घातक हैं, जो दुनिया में तबाही मचा सकते हैं।











