Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रूस के उत्तरी मॉस्को में कार में बम विस्फोट, खुफिया अधिकारी और एक अज्ञात महिला घायल

Follow on Google News
रूस के उत्तरी मॉस्को में कार में बम विस्फोट, खुफिया अधिकारी और एक अज्ञात महिला घायल
मॉस्को। रूस की राजधानी मॉस्को में एक कार में बम विस्फोट में हो गया। इस घटना में रूसी सैन्य खुफिया अधिकारी और एक अज्ञात महिला के घायल होने की खबर सामने आई है। स्थानीय मीडिया ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कार में बैठते ही हुआ विस्फोट

रूस के गृह मंत्रालय के मुताबिक, अधिकारी और एक अज्ञात महिला के वाहन में बैठते ही टोयोटा लैंड क्रूजर में विस्फोट हो गया। उत्तरी मॉस्को में एक आवासीय इमारत के प्रांगण में यह घटना हुई। रूस के आंतरिक मंत्रालय ने एक अज्ञात उपकरण द्वारा किए गए विस्फोट की पुष्टि की है। घटना में पांच अन्य वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है।

आपराधिक मामला दर्ज

रूस के मुख्य जांच विभाग की जांच समिति ने कहा- मॉस्को में सिन्याविंस्काया स्ट्रीट पर हुई घटना के संबंध में एक आपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। जांचकर्ता और फॉरेंसिक विशेषज्ञ फिलहाल घटनास्थल की जांच कर रहे हैं। चिकित्सा और विस्फोटक परीक्षणों सहित मामले की जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें- UP News : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय कैंपस में फायरिंग, दो कर्मचारियों को लगी गोली
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts