Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Raipur:2014 से पहले हाथ फैलाने को मजबूर थीं महिलाएं,अब बन रहीं लखपति दीदी

BJP महिला मोर्चा अध्यक्ष का बड़ा दावा,महिलाओं के लिए खुल रहे तरक्की के नए रास्ते, गांव से शहर तक आर्थिक सशक्तिकरण की तस्वीर बदली,भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी ने महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण को लेकर बड़ा बयान दिया। रायपुर में मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि अब महिलाओं को आगे बढ़ने के लगातार अवसर मिल रहे हैं।
2014 से पहले हाथ फैलाने को मजबूर थीं महिलाएं,अब बन रहीं लखपति दीदी

रायपुर: छत्तीसगढ़ भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी ने महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आज महिलाओं को आगे बढ़ने के लगातार अवसर मिल रहे हैं। शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों की महिलाएं भी आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने दावा किया कि 2014 से पहले महिलाओं को अपने खर्च के लिए दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब परिस्थितियां बदल रही हैं और महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं।

ये भी पढ़ें: Janjgir Champa : सपने में दिखा खजाना,नींव खोदी तो जमीन से निकलीं रहस्यमयी मूर्तिया और ब्रिटिशकालीन सिक्के

महिलाओं को मिल रहा आगे बढ़ने का मौका

भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि महिलाओं के बीच काम करने का अवसर मिलना उनके लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आज महिलाओं के लिए लगातार नए अवसर पैदा हो रहे हैं। उनके मुताबिक, महिला सशक्तिकरण का दायरा केवल शहरों तक सीमित नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं भी आर्थिक गतिविधियों से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

2014 से पहले खर्च के लिए दूसरों के सामने हाथ फैलाना पड़ता था

रूप कुमारी चौधरी ने केंद्र की नीतियों का जिक्र करते हुए कहा कि 2014 से पहले महिलाओं को अपना खर्च चलाने के लिए दूसरों के सामने हाथ फैलाने की स्थिति का सामना करना पड़ता था।उन्होंने कहा कि अब हालात बदल चुके हैं। महिलाओं को स्वरोजगार, वित्तीय गतिविधियों और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आर्थिक रूप से मजबूत होने के अवसर मिल रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Raipur: उपराष्ट्रपति के छत्तीसगढ़ दौरे पर मंत्री जायसवाल का बड़ा बयान, बोले- एम्स दीक्षांत समारोह प्रदेश के लिए गर्व का पल

3 करोड़ महिलाएं बनीं लखपति दीदी

महिला सशक्तिकरण की चर्चा करते हुए रूप कुमारी चौधरी ने कहा कि देश में करीब 3 करोड़ महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं। उन्होंने कहा कि आज की महिला केवल रसोई तक सीमित नहीं है। महिलाएं शिक्षा, रोजगार, व्यवसाय, राजनीति और देश के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी भागीदारी निभा रही हैं।

रसोई से आगे बढ़कर देश के विकास में योगदान दे रही महिलाएं

रूप कुमारी चौधरी ने कहा कि बदलते भारत में महिलाओं की भूमिका भी तेजी से बदल रही है। महिलाएं घर की जिम्मेदारियां निभाने के साथ-साथ देश के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि महिला शक्ति को अवसर मिलना विकसित भारत के निर्माण के लिए जरूरी है।

ये भी पढ़ें: Raipur: CGPSC- DMF मामले में ED ने 2 की गिरफ्तारी, पूछताछ में खुलेंगे करोड़ों के राज

2047 तक विकसित भारत का संकल्प, महिलाओं की होगी बड़ी भूमिका

राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा और महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी की मौजूदगी में मीडिया से चर्चा करते हुए रूप कुमारी चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि भारत को विश्व का नेतृत्व करने वाला राष्ट्र बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है और इस लक्ष्य में महिलाओं की भागीदारी भी महत्वपूर्ण होगी।

7.8% ग्रोथ रेट पर भी बोलीं रूप कुमारी

देश की वृद्धि दर में 7.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी का उल्लेख करते हुए रूप कुमारी चौधरी ने कहा कि विषम परिस्थितियों के बावजूद देश की ग्रोथ रेट बढ़ रही है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति को श्रेय देते हुए कहा कि यह उपलब्धि सभी के लिए बधाई का विषय है।

ये भी पढ़ें: Raipur: पूर्व CM भूपेश बघेल के करीबी PA और OSD के घर पर ED की दबिश से गरमाया सियासी माहौल

महिला शक्ति पर BJP का फोकस

रूप कुमारी चौधरी के बयान से साफ है कि भाजपा महिला मोर्चा आने वाले समय में महिला सशक्तिकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता के मुद्दे को प्रमुखता से आगे बढ़ाने की तैयारी में है। खास तौर पर ‘लखपति दीदी’, ग्रामीण महिला उद्यमिता और महिलाओं की आर्थिक भागीदारी जैसे मुद्दे राजनीतिक और सामाजिक विमर्श में महत्वपूर्ण बने हुए हैं।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts