Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Raipur:पूर्व CM भूपेश बघेल के करीबी PA और OSD के घर पर ED की दबिश से गरमाया सियासी माहौल

ED की एक्शन से मचा हड़कंप पूर्व CM के PA,OSD,अपर कलेक्टर के घर कई घंटे से जांच,बलरामपुर में सर्किट हाउस में चेतन बोरझरिया से पूछताछ,छग में मंगलवार को ED की कार्रवाई से राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ गई। धमतरी की अमलतास कॉलोनी में प्रवर्तन निदेशालय की करीब 8 सदस्यीय टीम पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पूर्व PA,OSD,अपर कलेक्ट बोरझरिया के आवास पहुंची और कई घंटों से जांच-पड़ताल कर रही है।
पूर्व CM भूपेश बघेल के करीबी PA और OSD के घर पर ED की दबिश से गरमाया सियासी माहौल

प्रेम कुमार, रायपुर: छत्तीसगढ़ में ED की कार्रवाई ने एक बार फिर सियासी और प्रशासनिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। धमतरी में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पूर्व OSD चेतन बोरझरिया के धमतरी निवास में घर ED की टीम पहुंची है, जबकि बलरामपुर में अपर कलेक्टर चेतन बोरघारिया से सर्किट हाउस में पूछताछ की जा रही है। दोनों जगह कार्रवाई को लेकर फिलहाल आधिकारिक विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

यह भी पढ़ें: Durg Bhilai: पूर्व CM भूपेश बघेल के करीबी केके चन्द्रवंशी के ठिकाने पर ED की दबिश, सुबह-सुबह पहुंची टीम से मचा हड़कंप

धमतरी में ED की एंट्री से मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ के धमतरी में मंगलवार को  ED की टीम की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। शहर की अमलतास कॉलोनी में ED की करीब 8 सदस्यीय टीम दो वाहनों से पहुंची और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पूर्व OSD चेतन बोरझरिया के आवास पर जांच शुरू की। जानकारी के मुताबिक ED की टीम कई घंटों से आवास के भीतर दस्तावेजों और अन्य बिंदुओं की जांच-पड़ताल कर रही है। अचानक हुई इस कार्रवाई के बाद धमतरी,बलरामपुर से लेकर रायपुर तक राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

/img/129/1788273095963

पूर्व OSD के घर कई घंटे से ED की जांच

ED की टीम किन दस्तावेजों या रिकॉर्ड को लेकर कार्रवाई कर रही है, इसे लेकर फिलहाल आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। टीम की जांच जारी है और कार्रवाई पूरी होने के बाद ही मामले की तस्वीर साफ होने की उम्मीद है। चेतन बोरझरिया पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के OSD रह चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक उनका नाम छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) भर्ती घोटाले से जुड़े आरोपों में भी सामने आया था। हालांकि, वर्तमान ED कार्रवाई सीधे तौर पर किस मामले से जुड़ी है, इसकी आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें: Raipur: SBI बैंक में बड़ी सेंधमारी,ग्रिल काटकर स्ट्रांग रूम तक घुसे चोर

CGPSC केस से कनेक्शन? ED की कार्रवाई ने बढ़ाया सस्पेंस

पूर्व OSD चेतन बोरझरिया का नाम CGPSC भर्ती घोटाले से जुड़े आरोपों में सामने आने के बाद ED की कार्रवाई को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं।फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि ED की टीम किस मामले की जांच के लिए धमतरी पहुंची है और जांच के दायरे में कौन-कौन से दस्तावेज हैं? जांच एजेंसी की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही कार्रवाई की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

/img/129/1788273301995

इधर बलरामपुर में भी ED का एक्शन

धमतरी में कार्रवाई के बीच बलरामपुर में भी ED की टीम की मौजूदगी की जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार ED की टीम दो वाहनों से बलरामपुर पहुंची और सीधे सर्किट हाउस गई। बताया जा रहा है कि ED अधिकारियों ने अपर कलेक्टर चेतन बोरघारिया को सर्किट हाउस बुलाकर उनसे पूछताछ शुरू की है।

/img/129/1788240877444

यह भी पढ़ें: Raipur: CGPSC भर्ती घोटाले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला,कोर्ट से दो प्रमुख आरोपियों को मिली जमानत जानें नाम

छत्तीसगढ़ में आज ED की बड़ी कार्रवाई

बलरामपुर में ED की टीम ने जिले के अपर कलेक्टर चेतन बरघोरिया से नवीन विश्राम गृह में पूछताछ की है। बताया जा रहा है काफी लंबे समय से पूछताछ चल रही है। साथ ही बैंक के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। चेतन बरघोरिया पूर्व सीएम भूपेश बघेल के OSD रह चुके हैं। बलरामपुर में ED पहले भी खनिज घोटाले और कोयला अवैध वसूली के मामले में कार्रवाई कर चुकी है। 2022 में बलरामपुर के सहायक खनिज अधिकारी अवधेश बारीक को ED ने हिरासत में लिया था। 

/img/129/1788273233930

सर्किट हाउस के बाहर कड़ी सुरक्षा

ED की टीम की मौजूदगी को देखते हुए बलरामपुर नवीन सर्किट हाउस के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अधिकारियों की पूछताछ के दौरान आसपास लोगों की आवाजाही पर भी नजर रखी जा रही है। हालांकि, अपर कलेक्टर चेतन बोरघारिया से पूछताछ किस मामले को लेकर की जा रही है, इस संबंध में भी फिलहाल कोई विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें: जांजगीर-चांपा जिला पंचायत अध्यक्ष की कार का हुआ भीषण सड़क हादसा , गाय की टक्कर से बाल-बाल बचीं सत्यलता मिरी 


तीन शहरों में ED की हलचल,बढ़ी राजनीतिक चर्चा

एक तरफ धमतरी में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पूर्व OSD  एवं बलरामपुर में अपर कलेक्टर के आवास पर ED की जांच तो दूसरी तरफ पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पूर्व निजी सचिव केके चंद्रवंशी के पुरानी भिलाई स्थित घर पर सुबह 6 बजे ED की 8 अधिकारियों की टीम पहुंची। ED की पूछताछ की खबर ने छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। दोनों मामलों में जांच एजेंसी की कार्रवाई जारी है। ऐसे में अब आधिकारिक जानकारी और जांच के अगले कदम पर सभी की नजरें टिकी हैं।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts