Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Janjgir Champa :सपने में दिखा खजाना,नींव खोदी तो जमीन से निकलीं रहस्यमयी मूर्तिया और ब्रिटिशकालीन सिक्के

बैगा की सलाह पर खोदी घर की नींव, मिट्टी के नीचे मिला खजाना,हिस्सेदारी के विवाद ने पहुंचाया थाने,जांजगीर-चांपा के अकलतरा क्षेत्र के परसाही बाना गांव में घर की नींव की खुदाई के दौरान प्राचीन जैसी दिखाई देने वाली मूर्तियां और ब्रिटिशकालीन बताया जा रहा सिक्का मिलने से सनसनी फैल गई। घर मालिक सम्मत कंवर के मुताबिक, उसे लगातार सपने में खजाना दिखाई दे रहा था। इसके बाद उसने गांव के बैगा से संपर्क किया।
सपने में दिखा खजाना,नींव खोदी तो जमीन से निकलीं रहस्यमयी मूर्तिया और ब्रिटिशकालीन सिक्के

रायपुर/जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में जमीन के नीचे से निकली कुछ रहस्यमयी वस्तुओं ने पूरे गांव में हलचल मचा दी है। अकलतरा के परसाही बाना गांव में घर की नींव खोदते समय प्राचीन जैसी मूर्तियां और ब्रिटिशकालीन बताया जा रहा एक सिक्का मिला है। दावा है कि घर मालिक को लगातार सपने में खजाना दिखाई दे रहा था और बैगा की सलाह के बाद खुदाई कराई गई। अब पुलिस ने सभी वस्तुओं को जब्त कर लिया है और पुरातत्व विभाग की जांच से इनकी असली कहानी सामने आने की उम्मीद है।

/img/129/1788346488818

यह भी पढ़ें: Raipur: उपराष्ट्रपति के छत्तीसगढ़ दौरे पर मंत्री जायसवाल का बड़ा बयान, बोले- एम्स दीक्षांत समारोह प्रदेश के लिए गर्व का पल


छत्तीसगढ़ के इस गांव में मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में कौतूहल पैदा कर दिया है। अकलतरा क्षेत्र के परसाही बाना गांव में घर की नींव की खुदाई के दौरान प्राचीन जैसी दिखाई देने वाली दुर्लभ मूर्तियां और एक ब्रिटिशकालीन सिक्का मिलने का दावा किया गया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि घर मालिक सम्मत कंवर का कहना है कि उसे लगातार सपनों में खजाना दिखाई दे रहा था। इसके बाद उसने गांव के एक बैगा से संपर्क किया। बैगा की सलाह पर नींव की खुदाई कराई गई, जहां ये वस्तुएं मिलने की बात सामने आई।

/img/129/1788346458975

सपने से शुरू हुई पूरी कहानी

परसाही बाना गांव निवासी सम्मत कंवर के मुताबिक, उसे लगातार ऐसे सपने आ रहे थे, जिनमें जमीन के भीतर खजाना होने का संकेत मिल रहा था। लगातार सपने आने के बाद उसने गांव के एक बैगा से संपर्क किया। बैगा की सलाह के बाद घर की नींव वाले हिस्से में खुदाई शुरू कराई गई।

यह भी पढ़ें: Raipur: CGPSC- DMF मामले में ED ने 2 की गिरफ्तारी, पूछताछ में खुलेंगे करोड़ों के राज

नींव खोदते ही बदल गया पूरा मामला

खुदाई के दौरान जमीन के भीतर से कुछ ऐसी वस्तुएं सामने आईं, जिन्हें देखकर ग्रामीणों में उत्सुकता बढ़ गई। इनमें प्राचीन जैसी दिखाई देने वाली मूर्तियां और एक सिक्का शामिल था। सिक्के को ब्रिटिशकालीन बताया जा रहा है। वस्तुओं के सामने आने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी और मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंची।

‘खजाने’ की हिस्सेदारी पर छिड़ा विवाद

मामला सिर्फ मूर्तियां और सिक्का मिलने तक सीमित नहीं रहा। कथित तौर पर इन वस्तुओं के मिलने के बाद घर मालिक सम्मत कंवर और बैगा के बीच हिस्सेदारी को लेकर विवाद शुरू हो गया। दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ने के बाद सम्मत कंवर ने पुलिस थाने में शिकायत कर दी।

/img/129/1788346615713

यह भी पढ़ें: Raipur: रायपुर में लाखों की चोरी के बाद ट्रेन से भागे 2 आरोपी, पुलिस ने 24 घंटे में बैतूल से दबोचा,

शिकायत करना पड़ा भारी, पुलिस पहुंची मौके पर

शिकायत मिलने के बाद अकलतरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने खुदाई के दौरान मिली मूर्तियों और सिक्के को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद पूरे मामले की जानकारी अकलतरा SDM को दी गई।

अब पुरातत्व विभाग खोलेगा ‘राज’

पुलिस के कब्जे में ली गई वस्तुओं को जांच के लिए पुरातत्व विभाग को सौंपे जाने की बात सामने आई है। विशेषज्ञ जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मूर्तियां वास्तव में कितनी पुरानी हैं, उनका ऐतिहासिक महत्व क्या है और ब्रिटिशकालीन बताए जा रहे सिक्के की वास्तविक पहचान क्या है।

यह भी पढ़ें: Raipur: पूर्व CM भूपेश बघेल के करीबी PA और OSD के घर पर ED की दबिश से गरमाया सियासी माहौल

क्या सच में मिला प्राचीन खजाना?

फिलहाल ग्रामीणों के बीच इसे खजाने के रूप में देखा जा रहा है, लेकिन आधिकारिक तौर पर इन वस्तुओं की ऐतिहासिकता और पुरातात्विक महत्व की पुष्टि जांच के बाद ही होगी। यही वजह है कि मामले में सबसे बड़ा सवाल अब यही है—जमीन से निकली ये मूर्तियां आखिर कितनी पुरानी हैं और इनका इतिहास क्या है?

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts