Raipur:उपराष्ट्रपति के छत्तीसगढ़ दौरे पर मंत्री जायसवाल का बड़ा बयान, बोले- एम्स दीक्षांत समारोह प्रदेश के लिए गर्व का पल

रायपुर: छत्तीसगढ़ में उपराष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति का छत्तीसगढ़ की धरती पर आना प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। वे एम्स के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे, जिसे लेकर एम्स और पूरे छत्तीसगढ़ में उत्साह का माहौल है। वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जल संरक्षण को लेकर होने वाले शिखर सम्मेलन में प्रेजेंटेशन देने को लेकर भी मंत्री ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
यह भी पढ़ें: Raipur: CGPSC- DMF मामले में ED ने 2 की गिरफ्तारी, पूछताछ में खुलेंगे करोड़ों के राज
उपराष्ट्रपति के दौरे से छत्तीसगढ़ में उत्साह
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि उपराष्ट्रपति का छत्तीसगढ़ आना प्रदेश के लिए बेहद गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति एम्स के दीक्षांत समारोह में शामिल होने आ रहे हैं। यह अवसर छत्तीसगढ़ के साथ-साथ एम्स के लिए भी उत्साह और गौरव का विषय है। मंत्री के मुताबिक, उपराष्ट्रपति के दौरे से एम्स के दीक्षांत समारोह का महत्व और बढ़ गया है। प्रदेश में इसे लेकर तैयारियों और आयोजन को लेकर खास उत्साह देखा जा रहा है।
जल संरक्षण पर CM साय का फोकस, शिखर सम्मेलन में देंगे प्रेजेंटेशन
जल संरक्षण को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के शिखर सम्मेलन में प्रेजेंटेशन देने के मुद्दे पर भी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सरकार के कामकाज का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में जल संरक्षण की दिशा में अमूल-चूल काम हुए हैं। मंत्री ने दावा किया कि प्रदेश के चार ब्लॉक रेड जोन में थे, लेकिन इन क्षेत्रों में जल संरक्षण के साथ भूमिगत जल स्तर बढ़ाने की दिशा में काम किया गया है।
यह भी पढ़ें: Raipur: पूर्व CM भूपेश बघेल के करीबी PA और OSD के घर पर ED की दबिश से गरमाया सियासी माहौल
चार ब्लॉक रेड जोन में थे, सरकार ने बदली तस्वीर
मंत्री जायसवाल ने कहा कि सरकार ने जल संरक्षण और भूमिगत जल स्तर को बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया है। इसके साथ ही सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में भी काम किया गया है। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण और इरीगेशन के क्षेत्र में सरकार की ओर से लगातार काम किया जा रहा है और आने वाले समय में इसके परिणाम और व्यापक दिखाई देंगे।
यह भी पढ़ें: Raipur: रायपुर में लाखों की चोरी के बाद ट्रेन से भागे 2 आरोपी, पुलिस ने 24 घंटे में बैतूल से दबोचा,
कांग्रेस पर मंत्री का सीधा हमला
जल संरक्षण और सिंचाई के मुद्दे पर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने पिछली कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने पांच साल के कार्यकाल में इरीगेशन और जल संरक्षण की दिशा में पर्याप्त खर्च नहीं किया। मंत्री ने दावा किया कि उनकी सरकार ने करीब ढाई साल में इस दिशा में वह काम किया है, जो कांग्रेस पांच साल में नहीं कर पाई।




















