Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सौरभ शर्मा गिरफ्तार : भोपाल कोर्ट परिसर के बाहर से लोकायुक्त की टीम ने हिरासत में लिया, आज हाजिर होने के थे आदेश

सौरभ शर्मा गिरफ्तार : भोपाल कोर्ट परिसर के बाहर से लोकायुक्त की टीम ने हिरासत में लिया, आज हाजिर होने के थे आदेश
भोपाल। लोकायुक्त पुलिस ने आरटीओ के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा को आज (28 जनवरी) हिरासत में ले लिया है। लोकायुक्त डीजी जयदेव प्रसाद ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि, टीम ने सौरभ को कोर्ट परिसर के बाहर से पकड़ा है। वहीं, सौरभ के वकील राकेश पाराशर ने बताया कि, कोर्ट के आदेश पर 11 बजे सौरभ हाजिर होने वाला था। लेकिन लोकायुक्त पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। कोर्ट में अवैध गिरफ्तारी का आवेदन लगाएंगे। सोमवार को सौरभ ने कोर्ट में खुद उपस्थित होकर सरेंडर करने का आवेदन दिया था। एडीजे रामप्रसाद मिश्रा ने लोकायुक्त को केस डायरी के साथ उपस्थित होने के आदेश दिए थे। लोकायुक्त, ईडी और आईटी की टीमें 41 दिन से उसकी तलाश में थी। तीनों की एजेंसियों को चकमा देकर सोमवार (27 जनवरी) को सौरभ अपने वकील के साथ भोपाल में लोकायुक्त की विशेष अदालत में सरेंडर करने पहुंच गया। हालांकि, न्यायाधीश रामप्रताप मिश्रा की बेंच ने लोकायुक्त से केस डायरी मांगी और सौरभ को मंगलवार 11 बजे हाजिर होने के आदेश दिए।

सौरभ ने लगाई थी याचिका

बता दें ​कि सौरभ शर्मा ने भोपाल जिला न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी, लेकिन कोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया था। याचिका खारिज के बाद सौरभ सरेंडर करेगा इसकी संभावनाएं बढ़ गई थी। इधर, सौरभ शर्मा की संपत्तियों को लेकर आयकर विभाग और ईडी ने भी जांच शुरू कर दी है।

लावारिस मिली थी सोने से लदी कार

राजधानी भोपाल में 19 दिसंबर को एक लावारिस गाड़ी से भारी मात्रा में सोना और नकदी बरामद होने से हड़कंप मच गया था। मेंडोरी गांव के कुछ स्थानीय निवासियों ने पुलिस को खाली प्लॉट में खड़ी एक लावारिस क्रिस्टा गाड़ी के बारे में जानकारी दी। गाड़ी में 6 से 7 बैग रखे हुए थे, जिन्हें खोलने पर आयकर विभाग (IT) को सूचना दी गई। IT टीम ने कार्रवाई करते हुए गाड़ी का कांच तोड़ा और बैगों को बाहर निकाला। इन बैगों में 52 किलो सोना और 10 करोड़ रुपए नकद मिले। 27 दिसंबर को ईडी ने सौरभ शर्मा और उसके सहयोगी चेतन सिंह गौर, शरद जायसवाल, रोहित तिवारी के ठिकानों पर छापे मारे थे। सौरभ के परिजन और दोस्तों के खातों में 4 करोड़ रुपए का बैंक बैलेंस मिला। इसके अलावा 23 करोड़ की संपत्ति भी जांच के दायरे में ED ने ली थी। भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर में की गई जांच में 6 करोड़ रुपए की FD की जानकारी भी ईडी के हाथ लगी है। फर्मों और कंपनियों के जरिए किए गए निवेश का खुलासा हुआ है। ये भी पढ़ें- सौरभ शर्मा के सरेंडर पर सस्पेंस! वकील ने किया Surrender का दावा, लेकिन कोर्ट ने कहा…
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts