CG NEWS: RTE में दाखिले का आखिरी मौका, 9,242 सीटें अब भी खाली, 22 जुलाई से फिर शुरू होंगे आवेदन
प्रदेश में शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया के दो चरण पूरे होने के बावजूद हजारों सीटें खाली रह गई हैं। राज्य के 6,858 निजी स्कूलों में आरटीई के तहत कुल 23,124 सीटें उपलब्ध थीं, लेकिन अब तक केवल 13,882 बच्चों को ही प्रवेश मिल पाया है। लगभग 9,242 सीटें रिक्त रहने के कारण लोक शिक्षण संचालनालय ने तीसरे और अंतिम चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है। इस अंतिम चरण में अभिभावक 22 जुलाई से 5 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के बाद नोडल प्राचार्य दस्ता
Prem Nirmalkar
21 Jul 2026



























