क्रिकेटर रवींद्र जडेजा ने जॉइन की BJP, विधायक पत्नी रिवाबा ने दिखाया मेंबरशिप कार्ड; क्या दूसरी पारी की तैयारी?

Follow on Google News
क्रिकेटर रवींद्र जडेजा ने जॉइन की BJP, विधायक पत्नी रिवाबा ने दिखाया मेंबरशिप कार्ड; क्या दूसरी पारी की तैयारी?
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने भी गुरुवार को बीजेपी की सदस्यता ले ली है। गुजरात के जामनगर से बीजेपी की टिकट पर विधायक चुनी गईं रिवाबा जडेजा ने सोशल मीडिया पर अपनी और अपने पति की सदस्यता क्रमांक वाली तस्वीर शेयर की। जडेजा ने इस साल जून में टी-20 वर्ल्ड कप के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान किया था। [caption id="attachment_132609" align="aligncenter" width="486"] रिवाबा ने जडेजा के सदस्यता की जानकारी दी।[/caption]

रिवाबा 2019 में BJP में हुई थीं शामिल

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हाल ही में पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत की थी। 2 सितंबर को उन्होंने दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी की सदस्यता को रिन्यू किया था। इसी कड़ी में रिवाबा ने क्रिकेटर और अपने पति रवींद्र जडेजा के बीजेपी जॉइन करने की जानकारी दी है। रिवाबा 2019 में BJP में शामिल हुई थीं। पार्टी ने उन्हें 2022 में जामनगर विधानसभा सीट से मैदान में उतारा था। उन्होंने AAP उम्मीदवार करशनभाई करमूर को 53 हजार 570 वोटों से हरा दिया था।

जडेजा ने टी-20 वर्ल्ड कप की जीत के साथ लिया संन्यास

हाल ही में टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास लेने वाले रविंद्र जडेजा वैसे भी अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर चल रहे हैं। रवींद्र जडेजा ने जून में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की ऐतिहासिक टी-20 वर्ल्ड कप 2024 जीत के बाद टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास की घोषणा की थी। रवींद्र जडेजा ने भारत के लिए 2009 में टी-20 डेब्यू किया था। इस फॉर्मेट में उन्होंने कुल 74 मैच खेले। उन्होंने 127.16 के स्ट्राइक रेट से 515 रन बनाए और 54 विकेट अपने नाम किए। जडेजा टी-20 टीम में 2009 से 2024 तक शामिल रहे। जडेजा क्रिकेट को पूरी तरह अलविदा कहने के बाद एक्टिव पॉलिटिक्स में नजर आ सकते हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान रविंद्र जडेजा को उनकी पत्नी रिवाबा जडेजा के चुनाव प्रचार की बागडोर संभाले देखा गया था, उन्होंने कई रोड शो भी किए थे। जडेजा इसी महीने से शुरू होने वाली बांग्‍लादेश के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज में खेलते नजर आ सकते हैं।

PM मोदी ने ली पहली सदस्यता

नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता के नवीनीकरण के साथ ही 2 सितंबर को ‘संगठन पर्व, सदस्यता अभियान 2024’ की शुरुआत की। पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी. नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित तमाम केंद्रीय मंत्रियों, पदाधिकारियों ओर नेताओं की मौजूदगी में इस अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान सबसे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने पार्टी की सदस्यता ली। इसके बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह समेत भाजपा के बड़े नेताओं ने फिर से पार्टी की सदस्यता ली। मोदी ने कहा कि भाजपा के सदस्यता अभियान का एक और दौर शुरू हो रहा है। भारतीय जनसंघ से अब तक हमने देश में एक नई राजनीतिक संस्कृति लाने की कोशिश की है। हम वो लोग हैं, जिन्होंने दीवारों पर कमल भी बड़ी श्रद्धा से पेंट किया। हमें विश्वास था दीवारों पर पेंट किया हुआ कमल, कभी न कभी दिलों पर भी पेंट हो जाएगा।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts