अंटाकर्टिका के नजदीक आइलैंड पर चूहों का कब्जा, मारने के लिए हेलिकॉप्टर से जहर गिराएंगे वैज्ञानिक

Follow on Google News
अंटाकर्टिका के नजदीक आइलैंड पर चूहों का कब्जा, मारने के लिए हेलिकॉप्टर से जहर गिराएंगे वैज्ञानिक

वेलिंग्टन। अंटाकर्टिका के पास मौजूद एक द्वीप पर चूहों ने आतंक मचा रखा है। उनकी आबादी इतनी बढ़ गई है कि लोकल इकोसिस्टम को नुकसान पहुंच रहा है। ये चूहे दुर्लभ समुद्री पक्षियों को खा रहे हैं। चूहों की वजह से आइलैंड की अनोखी बायोडायवर्सिटी खतरे में है। मैरियन आइलैंड, दक्षिण अफ्रीका और अंटाकर्टिका के बीच में पड़ता है। करीब दो सौ साल पहले, एक शिकारी जहाज से भागे इन चूहों ने मैरियन आइलैंड को अपना ठिकाना बनाया था। अब वहां इतने चूहे हो गए हैं कि उन्हें मारने के लिए बड़े पैमाने पर जहर का इस्तेमाल होगा। हेलिकॉप्टर्स की मदद से सैकड़ों टन जहर इस आइलैंड के चप्पे-चप्पे पर गिराया जाएगा। चूहे अपनी आबादी में बड़ी तेजी से इजाफा करते हैं। अगर एक भी गर्भवती चुहिया बच गई तो सारी कोशिश बेकार चली जाएगी।

साइज में बड़े समुद्री पक्षियों को खा सकता है चूहा

एक अकेला चूहा अपने साइज से कई गुना बड़े पक्षी को खा सकता है। मैरियन आइलैंड पर वे बिना रीढ़ की हड्डी वाले जीवों को खा रहे हैं। मैरियन आइलैंड पर 10 लाख से ज्यादा चूहे मौजूद हो सकते हैं। आइलैंड को चूहों से मुक्त कराने के लिए माउस-फ्री मैरियन प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। प्रोजेक्ट मैनेजर डॉ. एंटन वोलफार्ट ने कहा कि पिछले कुछ दशकों में चूहों ने तगड़ा नुकसान पहुंचाया है। अगर इन चूहों को जल्द नहीं मारा गया तो आइलैंड पर मौजूद समुद्री पक्षियों की 19 प्रजातियां लुप्त हो सकती हैं।

People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts