इंदौरमध्य प्रदेश

रतलाम : एक परिवार के 18 लोगों ने अपनाया हिंदू धर्म, गोबर और गोमूत्र से स्नान कर लगाए जयकारे

मप्र के रतलाम में धर्म परिवर्तन का बड़ा मामला सामने आया है। यहां आम्बा में एक ही परिवार 18 लोगों ने मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपनाया। शुक्रवार सुबह स्नान करने के बाद आंबा में भीमनाथ महादेव मंदिर पर पूजा अर्चना व अभिषेक करने के साथ दिन की शुरुआत की गई। शपथ-पत्र के साथ सनातन धर्म अपनाया।

ये भी पढ़ें: सागर में मंत्री भूपेंद्र सिंह की पोती बनीं सरपंच, MBA स्टूडेंट को निर्विरोध चुना गांव का मुखिया, 10 वार्डों में महिला पंच भी निर्विरोध

जनेऊ धारण कर लगाए जयघोष

बता दें कि गुरुवार को इन सभी ने मुस्लिम धर्म छोड़ दिया था। महाशिवपुराण की पूर्णाहुति पर स्वामी आनंदगिरी महाराज और ग्रामीणों की मौजूदगी में भीमनाथ मंदिर के पास बने कुंड में पूरे परिवार ने गोबर और गोमूत्र से स्नान कर जनेऊ धारण कराया। जनेऊ धारण कर भगवा वस्त्र पहनाकर जयश्री राम, हर-हर महादेव, जय महाकाल और सनातन धर्म के जयघोष के नारे भी लगवाए। सभी ने प्रतिदिन मंदिर आने की बात कही। कोई विवाद न हो, इसके लिए पहले सभी ने बगैर किसी दबाव के धर्म परिवर्तन का शपथ पत्र तैयार करवाया। इसके बाद सनातन पद्धति से सभी प्रकिया पूरी करवाई।

तीन पीढ़ी बाद सनातन धर्म में वापसी

क्षेत्र में सालों से घूम-घूमकर जड़ी-बूटियां एवं ताबीज बेचने वाले 55 साल मोहम्मद शाह व उनके परिवार ने हिंदू धर्म अपना लिया है। मोहम्मद शाह से राम सिंह बनने के बाद सिंह ने बताया कि उनकी तीन पीढ़ियां जुड़ी-बूटियां व ताबीज बेचने का काम करती रही है। पहले वे पुंगी बजाने का काम करते थे और तब मुस्लिम धर्म अपना लिया था। अभी गांव में रहने के बाद हिंदू धर्म में ध्यान बढ़ा और महा शिवपुराण कथा में स्वामी आनंदगिरी महाराज जी से चर्चा धर्म परिवर्तन की बात कही।

धर्म परिवर्तन के साथ बदले नाम

धर्म परिवर्तन के बाद मोहम्मद शाह का नाम राम सिंह और उनका बेटा मौसम शाह अरुण सिंह बन गया है। इसी तरह शाहरुख शाह अब संजय सिंह बन गए। नजर अली शाह बना राजेश सिंह, नवाब शाह बना मुकेश सिंह, पत्नी शायरबी बनी शायरा बाई, बहू शबनम पति शाहरुख शाह बनी सरस्वती बाई, पोता हीरो शाह पिता मौसम शाह बना सावन सिंह। वहीं, धर्मवीर शाह पिता हुसैन शाह बने धर्मवीर सिंह, उसकी पत्नी आशाबी से आशा बाई बनी। अरुण शाह पिता अर्जुन शाह बने करण सिंह, उनकी पत्नी मीनू बी से मीना बाई बनी। राजू शाह पिता गुलाब शाह बने राजू सिंह, उनकी पत्नी रंजिता शाह से रंजिता बाई बनी। रमजानी पिता लल्लू शाह बने मुकेश सिंह। रुखसाना पति हबीब खान बनी रुक्मणी बाई, अर्जुन शाह बनें अर्जुन सिंह, उनकी पत्नी मुमताज से माया बनी।

ये भी पढ़ें: पशुपतिनाथ मंदिर में धर्म परिवर्तन, मंदसौर के शेख जफर बने चैतन्य सिंह राजपूत

मंदसौर शेख जफर ने भी बदला था धर्म

बता दें कि सिर्फ 13 दिन पहले मंदसौर में शेख जफर शेख पिता गुलाम मोइनुद्दीन शेख ने हिंदू धर्म अपनाया था। अब वे चेतन सिंह राजपूत के नाम से जाने जाते हैं। उनकी पत्नी पहले ही हिंदू धर्म से हैं। शेख जफर ने भगवान पशुपतिनाथ मंदिर प्रांगण में धर्म परिवर्तन किया था।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button