
रीवा। शहर के सिविल लाइन थाने में गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे गोली चल गई। सिविल लाइन थाना प्रभारी हितेन्द्र नाथ शर्मा को उप निरीक्षक बीआर सिंह ने गोली मार दी। फायरिंग में गोली टीआई के सीने में जा लगी। घायल टीआई को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। गोली चलने से थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई। वहीं सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए।
थाना प्रभारी के कंधे पर लगी गोली
जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन थाना में पदस्थ प्रभारी हितेंद्र शर्मा दोपहर में थाने में ही मौजूद थे। तभी उपनिरीक्षक बीआर सिंह उनके कमरे में पहुंचे। जहां पर दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद बीआर सिंह ने पिस्टल से हितेन्द्र नाथ शर्मा के ऊपर फायरिंग कर दी। गोली सीधे थाना प्रभारी के कंधे पर जा लगी। गनीमत यह रही की गोली सिर या गर्दन भी नहीं लगी, वरना मौके पर ही जान चली जाती।
डीआईजी पहुंचे अस्पताल
आनन-फानन में स्टाफ ने थाना प्रभारी को एंबुलेंस की मदद से निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उन्हें भर्ती कर इलाज किया जा रही है। वहीं टीआई की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस द्वारा मामले की जांच प्रारंभ कर दी गई है। वहीं डीआईजी ने अस्पताल पहुंचकर टीआई का हालचाल जाना।
ट्रांसफर को लेकर हो रही थी बहस
सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रांसफर को लेकर टीआई से बहस हो रही थी। इसी सिलसिले में बीआर सिंह ने गोली चला दी। एसआई ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोली दाग दी, जो कि टीआई के लेफ्ट हैंड के कंधे में जा लगी है।
https://twitter.com/psamachar1/status/1684510269555220483?t=691Pywlz_AkcjOkB8aqfEg&s=08