क्रिकेटखेल

Ranji Trophy Final : यश दुबे और शुभम शर्मा ने लगाई सेंचुरी, तीसरा दिन रहा बल्लेबाजों के नाम; मध्य प्रदेश रचेगा इतिहास

रणजी ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में मध्य प्रदेश मजबूत स्थिति में हैं। मैच के तीसरे दिन के तीसरे दिन मध्य प्रदेश ने 3 विकेट के नुकसान पर 368 रन बना लिए हैं। रजत पाटीदार 67 और कप्तान आदित्य श्रीवास्तव 11 रन बनाकर नाबाद हैं। शुभम शर्मा (116) और यश दुबे (133) ने बेहतरीन शतक जमाए।

मैच ड्रॉ होने पर मप्र बन जाएगी चैंपियन

मध्य प्रदेश पहली पारी के आधार पर मुंबई से अब तक 6 रन पीछे है। मुंबई ने पहली पारी में 374 रन बनाए हैं। अगर ये मैच ड्रॉ होता है तो इस बढ़त के दम पर मप्र पहली बार रणजी चैंपियन बन जाएगी। मुकाबले में अभी 2 दिन का खेल शेष है। मुंबई के गेंदबाजों के लिए आज का दिन अच्छा नहीं रहा। इस पारी में मुंबई की ओर से तुषार देशपांडे, शम्स मुलानी और मोहित अवस्थी ने 1-1 विकेट लिए हैं।

मप्र ने दिन की शुरुआत 123/1 के स्कोर से की। यश दुबे ने 44 और शुभम शर्मा ने 41 रन से अपने निजी स्कोर को आगे बढ़ाया। इससे पहले हिमांशु मंत्री 31 रन बनाकर तुषार देशपांडे की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए।

मप्र के लिए ऐतिहसिक दिन : खांडेकर

बैंगलुरु में मध्य प्रदेश टीम के साथ गए मप्र क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिलाष खांडेकर ने पीपुल्स अपडेट को बताया कि मप्र टीम के टीम के दो खिलाड़ियों ने सेंचुरी लगाई है। पूरी टीम ने शुरू से ही अच्छा खेल खेला है। ये मप्र के लिए ऐतिहासिक दिन है। मप्र मुंबई पर बढ़त बनाने से मात्र 6 रन दूर है। मैं उम्मीद करता हूं कि मप्र की टीम पहली बार राणजी ट्रॉफी जीते।

शुभम शर्मा ने रणजी सीजन में चौथा शतक जड़ा

मध्य प्रदेश के स्टार बल्लेबाज शुभम शर्मा ने रणजी फाइनल में शानदार सैकड़ा जड़ा। उन्होंने 186 गेंदों में 13 चौके और एक छक्के की मदद से शतकीय पारी खेली। रणजी सीजन 2021-22 में यह उनका चौथा शतक है। शुभम के अब फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सात विकेट हो गए हैं।

यश दुबे ने जड़ा सीजन का दूसरा शतक

मध्य प्रदेश के सलामी बल्लेबाज ने रणजी ट्रॉफी के फाइनल में शानदार पारी खेलते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। यश ने अभी तक 235 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौकों की मदद से 101 रन बनाए हैं। यह इस सीजन का उनका दूसरा तो फर्स्ट क्लास करियर का तीसरा शतक है। इस सीजन उन्होंने पहला सतक केरल के खिलाफ जड़ा था उस दौरान उन्होंने 289 रनों की पारी खेली थी

पहली पारी में मुंबई का बड़ा स्कोर

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम ने इस मैच में शानदार शुरुआत की। पृथ्वी शॉ और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 87 रन जोड़े। इसके बाद शॉ 47 रन बनाकर आउट हो गए। यहां से मध्यप्रदेश ने मैच में थोड़ी वापसी की और नियमित अंतराल पर मुंबई के विकेट चटकाए। हालांकिं यशस्वी जायसवाल (78 रन) और सरफराज खान (134 रन) ने एक छोर संभालकर बल्लेबाजी की और अपनी टीम को 374 रन के बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया।

मध्य प्रदेश के लिए गौरव यादव ने चार विकेट लिए। सारांस जैन को दो, अनुभव अग्रवाल को तीन और कुमार कार्तिकेय को एक विकेट मिला।

इंदौर और जबलपुर के खिलाड़ी ने जड़ा शतक

शुक्रवार को शतक लगाने वाले मप्र के शुभम शर्मा इंदौर के रहने वाले हैं। 1993 में जन्मे खिलाड़ी दाएं हाथ के बल्लेबाज और ऑफ स्पिनर हैं। वहीं यश दुबे जबलपुर के रहने वाले हैं। 1998 में जन्में यश दाएं हाथ के बल्लेबाज और लेग स्पिनर हैं।

ये खिलाड़ी खेल रहे हैं रणजी फाइनल

मुंबई टीम: पृथ्वी शॉ (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, अरमान जाफर, सुवेद पारकर, सरफराज खान, हार्दिक तमोर (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुश कोटियन, धवल कुलकर्णी, तुषार देशपांडे और मोहित अवस्थी।

मध्य प्रदेश टीम: यश दुबे, हिमांशु मंत्री (विकेटकीपर), शुभम शर्मा, रजत पाटीदार, आदित्य श्रीवास्तव (कप्तान), अक्षत रघुवंशी, पार्थ साहनी, सारांश जैन, कुमार कार्तिकेय, अनुभव अग्रवाल और गौरव यादव

खेल की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button