क्रिकेटखेलमध्य प्रदेश

Ranji Trophy Final Mumbai vs MP: मप्र की टीम ने 536 रन बनाए, मुंबई पर 162 रन की बढ़त

मुंबई और मध्य प्रदेश की टीम के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रणजी ट्रॉफी 2021-22 के फाइनल मैच में  मध्य प्रदेश ने पहली पारी में 536 रन बनाए। इस तरह मुंबई के खिलाफ उसने 162 रन की बढ़त ले ली है। मुंबई की ओर से शम्स मुलानी ने सर्वाधिक 5 विकेट चटकाए, जबकि तुषार देशपांडे ने 3 विकेट चटकाए।

गौरव यादव 1 रन बनाकर नाबाद रहे

मध्य प्रदेश के विकेटकीपर बल्लेबाज हिमांशू मंत्री 31 रन और शुभम शर्मा 116 रन बनाकर आउट हुए। यश दुबे ने 133 रन की पारी खेली। कप्तान आदित्य सूर्यवंशी 25 और अक्षत रघुवंशी नौ रन बनाकर आउट हुए। पर्थ शाहनी ने 11 रन बनाए। मुंबई के लिए तुषार देशपांडे, सम्स मुलानी और मोहित अवस्थी ने दो-दो विकेट लिए।

मध्य प्रदेश को 7वां झटका तुषार देशपांडे ने दिया। शतकीय पारी खेलने के बाद रजत पाटीदार उनकी गेंद पर बोल्ड हो गए। अनुभव अग्रवाल शम्स मुलानी की गेंद पर 8 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं मुलानी की गेंद पर कुमार कार्तिकेय 9 रन बनाकर सरफराज खान को कैच दे बैठे। सारांश जैन 57 बनाकर आखिरी विकेट के तौर पर आउट हुए। जबकि गौरव यादव 1 रन बनाकर नाबाद रहे।

रजत पाटीदार ने जड़ा शतक

रजत पाटीदार ने 163 गेंदों पर अपना 8वां फर्स्ट क्लास शतक जड़ा है। फाइनल में मध्य प्रदेश की ओर से यह तीसरा शतक है। पाटीदार से पहले यश दुबे और शुभम शर्मा ऐसा कर चुके हैं।

मुंबई पहली पारी में 374 रन पर आउट

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम ने शानदार शुरुआत की। पृथ्वी शॉ और यशस्वी जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 87 रन जोड़े। शॉ 47 रन बनाकर आउट हुए। यहां से मध्यप्रदेश ने मैच में थोड़ी वापसी की और नियमित अंतराल पर मुंबई के विकेट चटकाए। यशस्वी जायसवाल (78 रन) और सरफराज खान (134 रन) ने एक छोर संभालकर बल्लेबाजी की और अपनी टीम को 374 रन के स्कोर तक पहुंचा दिया।

मध्य प्रदेश के लिए गौरव यादव ने चार विकेट लिए। सारांस जैन को दो, अनुभव अग्रवाल को तीन और कुमार कार्तिकेय को एक विकेट मिला।

ये भी पढ़ें- Ranji Trophy Final : यश दुबे और शुभम शर्मा ने लगाई सेंचुरी, तीसरा दिन रहा बल्लेबाजों के नाम; मध्य प्रदेश रचेगा इतिहास

1998-99 में रणजी फाइनल में पहुंची थी टीम MP

मध्यप्रदेश ने इससे पहले केवल एक बार साल 1998-99 में टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया था। कर्नाटक के खिलाफ मुकाबले में उसने अच्छी शुरुआत की और पहली पारी में बढ़त भी हासिल की। बावजूद इसके, उसे हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि इस बार परिस्थितियां अलग हैं। अगर यह मैच ड्रॉ होता है तो विजेता का फैसला पहली पारी की बढ़त पर ही होगा।

ये खिलाड़ी खेल रहे हैं रणजी फाइनल

मुंबई टीम: पृथ्वी शॉ (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, अरमान जाफर, सुवेद पारकर, सरफराज खान, हार्दिक तमोर (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुश कोटियन, धवल कुलकर्णी, तुषार देशपांडे और मोहित अवस्थी।

मध्य प्रदेश टीम: यश दुबे, हिमांशु मंत्री (विकेटकीपर), शुभम शर्मा, रजत पाटीदार, आदित्य श्रीवास्तव (कप्तान), अक्षत रघुवंशी, पार्थ साहनी, सारांश जैन, कुमार कार्तिकेय, अनुभव अग्रवाल और गौरव यादव

खेल की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

 

संबंधित खबरें...

Back to top button