ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

अब विस चुनाव में बड़ी जीत वाले 7 भाजपा विधायकों के परफॉर्मेंस की होगी परीक्षा

50 हजार मतों से जीतने वाले 20 विधायक, सबसे ज्यादा मालवा-निमाड़ से

पुष्पेन्द्र सिंह-भोपाल। भाजपा, मध्यप्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों को जीतने का लक्ष्य लेकर चुनाव मैदान में है। भाजपा ने सीएम और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के अलावा प्रदेश के अन्य वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब उन विधायकों का परफॉर्मेंस भी देखा जा रहा है जो विधानसभा चुनाव में 50 हजार से अधिक मतों से जीते हैं। ऐसे विधायक 20 हैं। इनमें सबसे ज्यादा 8 माननीय मालवा-निमाड़ अंचल के हैं पर हरसूद बैतूल लोकसभा में शामिल हैं। इससे 7 विधायकों पर इस चुनाव में नजर रहेगी।

दरअसल, लोकसभा की 8 सीटों के लिए 13 मई को होने जा रहे चुनाव में भाजपा का बड़ा फोकस आदिवासी बहुल इलाकों में हैं। जिन 64 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होना है, उनमें 17 विधायक कांग्रेस के हैं। 46 पर भाजपा के विधायक काबिज हैं।

तीन चरण के 13 विधायकों पर भी नजर

दरअसल, भाजपा की 163 सीटों में 20 ऐसे विधायक हैं जो वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में पचास हजार से अधिक मतों से जीते हैं। इधर, लोकसभा चुनाव के पहले, दूसरे और तीसरे चरण के लोकसभा चुनाव में 50 हजारी 13 विधायकों का परफॉर्मेंस प्रत्याशियों की मतपेटियों पर बंद हो चुका है। इनमें हरसूद के विधायक विजय शाह भी शामिल हैं। अब, मालवा-निमाड़ के सात विधायकों की परीक्षा तय होनी है।

कांग्रेस के कब्जे में ये हैं 17 विधानसभा सीटें

  • उज्जैन : महिदपुर, तराना
  • मंदसौर: मंदसौर
  • रतलाम: जोबट, झाबुआ, थांदला
  • धार: सरदारपुर ,गंधवानी , कुक्षी ,मनावर , बदनावर
  • खरगोन: कसरावद , सेंधवा,भगवानपुरा, रजपुर, बड़वानी
  • खंडवा: भीकनगांव

मालवा-निमाड़:बड़ी जीत वाले भाजपा के विधायक

विधानसभा         विधायक                 जीत का अंतर
इंदौर-2           रमेश मेंदोला                  1,07,047
इंदौर-4           मालिनी लक्ष्मण सिंह         69,837
आलोट           डॉ. चिंतामणि मालवीय       68,884
सांवेर             तुलसी सिलावट                 68,854
रतलाम शहर   चेतन काश्यप                   60,708
मल्हारगढ़       जगदीश देवड़ा                  59,024
इंदौर-1          कैलाश विजयवर्गीय            57,939

अपने क्षेत्र के साथ पूरे लोकसभा में लीड लेंगे

आलोट विधानसभा ही नहीं बल्कि पूरे उज्जैन लोकसभा सीट पर भाजपा बड़े अंतर से जीत हासिल करेगी। भाजपा के सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत से चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। हम उन सीटों पर कांग्रेस से अधिक वोट लेकर आएंगे जहां विपक्ष के विधायक हैं। अबकी बार मोदी सरकार ही बनेगी। -डॉ. चिंतामणि मालवीय, विधायक, आलोट

संबंधित खबरें...

Back to top button