जबलपुरमध्य प्रदेश

रंगयात्रा रचेगी इतिहास, 2 लाख गोलगप्पे खिलाने का टारगेट, रंगपंचमी पर निकलेगी यात्रा

जबलपुर। कल रंगपंचमी पर छोटे फुहारे से एक विशाल रंगयात्रा निकाली जायेगी। इस रंगयात्रा की परिकल्पना एवं व्यापक इंतजाम उत्तर मध्य के विधायक विनय सक्सेना ने की है। ये बात आज शनिवार की शाम 4 बजे उन्होंने गोलबाजार में एक पत्रकारवार्ता के दौरान कहीं। मंच पर नगर निगम के महापौर जगत बहदूर सिंह अन्नू, पूर्व क्षेत्र के विधायक लखन घनघोरिया सहित शहर के प्राचीन व प्रतिष्ठित गुंजन कला सदन के अलावा कई साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं के कलायात्री शामिल थे।

इन मार्गो से निकलेगी रंगयात्रा

इस संबंध में विधायक ने बताया कि रविवार की सुबह 11 बजे से छोटे फुहारे से रंगयात्रा प्रारंभ होगी। जो मिलौनीगंज, राजारसगुल्ला, कोतवाली, सराफा, कमानिया गेट, बड़ा फुहारा, घंमडी चौक, लार्डगंज चौक, सुपर मार्केट, मालवीय चौक होते हुए गोलबाजार मैदान में गायक मनीष अग्रवाल अपने साथी कलाकारों के साथ गीत संगीत की शानदार प्रस्तुति देगें।

जगह-जगह लग रहे है स्वागत मंच

रंगप्रेमी जन जगह-जगह पर रंगयात्रा का स्वागत करेगें। जिसमें वे डीजे, ढोल, धमाल, मशीनों से गुलाल उड़ाते हुए दिखाई देगें। इनमें लोग नृत्य, नाच गाना गाते हुये चलेगें। बताया गया है कि ये एक अदभुत रंगयात्रा होगी। जिसमें सभी चीजों का समावेश होगा।

लोगों को मिलेगा लजीज व्यंजन खाने को

रंगयात्रा के स्वागत के लिये जगह-जगह पर खाने स्टॉल लगे रहेंगे। जहां पर लोगों को मंगोड़े, चाट, जलजीरा, छाछ, कोल्ड्रडिंग्स, शराबत आलू बंड़े, फुल्की और दूसरे प्रदेश के लजीज व्यंजन मिलेगें।

ये आयोजन सभी शहरवासियों का है

पत्रकारवार्ता के दौरान विधायक विनय सक्सेना ने बताया कि रंगयात्रा कोई राजनैतिक कार्यक्रम नहीं है ये पूरे शहरवासियों का कार्यक्रम है। इसमें गुंजन कला सदन से लेकर कई सामाजिक, सांस्कृतिक और साहित्यिक संस्थाओं के सहयोग से इस रंगयात्रा का आजोजन किया जा रहा है।

संबंधित खबरें...