PlayBreaking News

राजगढ़ में आर्मी का ट्रक यात्री बस से टकराया, 2 जवान सहित 5 की मौत, NH- 46 पर हुआ दर्दनाक

Follow on Google News
राजगढ़ में आर्मी का ट्रक यात्री बस से टकराया, 2 जवान सहित 5 की मौत, NH- 46 पर हुआ दर्दनाक
राजगढ़। मध्य प्रदेश में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो आर्मी के जवान, 2 यात्री एवं एक फैक्ट्री कर्मचारी शामिल होना बताया जा रहा है। ये हादसा पीलूखेड़ी में NH-46 पर ओसवाल फैक्ट्री के सामने हुआ। बताया जा रहा है कि आर्मी के ट्रक का टायर फटने से यात्री बस से टकरा गया। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल, मौतों को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है।

भोपाल जा रही थी यात्रियों से भरी बस

जानकारी के अनुसार, यात्रियों से भरी बस भोपाल की ओर जा रही थी। इस दौरान MH 46 पर ओसवाल फैक्ट्री के सामने अचानक आर्मी के ट्रक का टायर फट गया और वह अनियंत्रित होकर बस से टकरा गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को बस से निकला और डायल 100 व 108 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस और डायल 100 ने घायलों को अस्पताल भेजा। https://twitter.com/psamachar1/status/1789925195777478657 हादसे में बस सवार तीन यात्री और 2 आर्मी जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही ओसवाल फैक्ट्री में काम करने वाले एक कर्मचारी की भी मौत हो गई। वह बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं, हादसे की सूचना पर आर्मी के कई अफसर और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है।

तस्वीरों में देखें हादसे का मंजर

मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts