दौसा में 2 साल की नीरू ने दी मौत को मात, 17 घंटे चले रेस्क्यू के बाद NDRF ने 35 फीट नीचे बोरवेल में फंसी बच्ची को बाहर निकाला, देखें VIDEO

दौसा। राजस्थान के दौसा जिले के बांदीकुई में बोरवेल के पास हुए गड्ढे में करीब 17 घंटे से फंसी 2 साल की मासूम को NDRF की टीम ने सुरंग खोदकर बचा लिया है। बुधवार शाम 5 बजे गड्ढे में गिरी मासूम बच्ची को गुरुवार सुबह करीब 10 बजकर 10 मिनट पर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बच्ची को बचाने के लिए लगातार 12 घंटे तक NDRF की टीम ने सुरंग बनाई।
आज सुबह टीमें पाइप के जरिए बच्ची तक पहुंचीं। जैसे ही टीमों ने नीरू गुर्जर (2) को बाहर निकाला, पूरा इलाका वंदे मातरम के नारों से गूंज उठा।
आज सुबह टीमें पाइप के जरिए बच्ची तक पहुंचीं। जैसे ही टीमों ने नीरू गुर्जर (2) को बाहर निकाला, पूरा इलाका वंदे मातरम के नारों से गूंज उठा।