इंदौरमध्य प्रदेश

अब एक कॉल पर मैकेनिक सर्विस आपके द्वार, महिलाएं ऑन डोर पहुंचेंगी बाइक सुधारने

इंदौर। इंदौर नवाचार के लिए पहचाना जाता है, अब यहाँ आपको डोर स्टेप पर मैकेनिक सर्विस भी मिलना शुरू हो गई है। माहिला मैकेनिक गैरेज की तीन साल की सफलता के बाद आज से महिला मैकेनिक आन डोर सर्विस भी शुरू हो गई है। अब एक कॉल पर आपके द्वार आपके दो पहिया वाहन सुधारने पहुंचेंगी। इंदौर में सामान सोसाइटी द्वारा यह पहल शुरू की गई है। इन्होने 10 महिलाओं को प्रशिक्षित किया है जो दरबाजे पर जाकर मैकेनिक सर्विस देंगी। संस्था की तरफ से ही इन्हें दो पहिया वाहन भी उपलब्ध कराया गया है। गाड़ियाँ सुधारने एक टूल किट भी दी गई है। एक फोन नम्बर (8982121353) जारी किया है, जिसमें सुबह 10 से शाम 6 बजे तक इंदौर की शहरी सीमा में महिला मैकेनिक अपनी सर्विस दे सकती हैं।

वाहन में लगे जीपीएस से ट्रैक की जाएगी लोकेशन

सामान सोसाइटी के राजेंद्र बंधु ने बताया कि इन महिलाओं को मैकेनिक के प्रशिक्षण के साथ ही सेल्फ डिफेन्स की भी ट्रेनिंग दी गई है। साथ ही इनकी सुरक्षा के लिए इनके वाहनों को जीपीएस ट्रेकिंग से मोनिटर किया जाएगा। जरूरत होने पर ये महिलायें भी कंट्रोल रूम फोन लगा सकती हैं।

संबंधित खबरें...

Back to top button