रायसेन में विशेष शिविर का आयोजन:श्रम योगी मानधन और पीएम स्वनिधि योजना से जोड़े गए पात्र हितग्राही

रायसेन। विशेष शिविर में प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत पात्र हितग्राहियों का रजिस्ट्रेशन किया गया। नगर पालिका ने वार्ड वार शिविर लगाकर ज्यागा से ज्यादा लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की बात कही।
गोपालपुर में लगा विशेष जनकल्याण शिविर
केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र नागरिकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद रायसेन द्वारा वार्ड क्रमांक-4 स्थित गोपालपुर में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत पात्र हितग्राहियों का पंजीयन कर उन्हें योजनाओं की जानकारी दी गई।
कुशीनगर : सामाजिक बंदिशों में दम तोड़ गया प्यार, एक ही दुपट्टे से फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी
हितग्राहियों को योजनाओं की दी गई जानकारी
शिविर में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों, छोटे स्वरोजगार से जुड़े लोगों को योजनाओं की पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और मिलने वाले लाभों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। नगर पालिका के अधिकारियों, कर्मचारियों ने मौके पर ही पात्र हितग्राहियों के आवेदन तैयार कर पंजीयन की प्रक्रिया भी पूरी कराई।
वार्ड वार शिविर लगाने का उद्देश्य
सिटी मैनेजर रानी तिवारी ने बताया कि नगर पालिका का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की लाभकारी योजनाओं से वंचित न रहे। इसी कड़ी में वार्ड वार विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि नागरिकों को नगर पालिका कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें अपने ही वार्ड में योजनाओं का लाभ मिल सके।
भोपाल में किसानों का बड़ा आंदोलन: मंत्रियों और किसान नेताओं के बीच बैठक जारी
30 जुलाई को इन वार्डों में भी लगेंगे शिविर
रानी तिवारी ने बताया कि 30 जुलाई को वार्ड क्रमांक 3, 5, 7 में भी विशेष शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने संबंधित वार्डों के पात्र नागरिकों से आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचकर प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना और पीएम स्वनिधि योजना का लाभ लेने की अपील की। नगर पालिका ने नागरिकों से अन्य पात्र लोगों को भी इन योजनाओं की जानकारी देने का आग्रह किया।
Edited By: Rohit Sharma











