रायसेन में विशेष शिविर का आयोजन:श्रम योगी मानधन और पीएम स्वनिधि योजना से जोड़े गए पात्र हितग्राही
रायसेन नगर पालिका परिषद द्वारा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से विशेष शिविर का आयोजन किया गया। वार्ड क्रमांक-4 स्थित गोपालपुर में आयोजित शिविर में पात्र हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। साथ ही योजनाओं की पात्रता और लाभों की विस्तृत जानकारी भी दी गई।
Upendra Gautam
29 Jul 2026


























