Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Raisen News : तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पुलिया से टकराई, तीन की मौत; एक व्यक्ति गंभीर घायल

Raisen News : तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पुलिया से टकराई, तीन की मौत; एक व्यक्ति गंभीर घायल
रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के बरेली में सड़क हादसा हो गया। NH-45 छींद मोड़ के पास तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पुलिया से टकरा गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा शुक्रवार रात करीब 11.30 बजे हुआ। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घायल को सिविल अस्पताल बरेली से भोपाल रेफर किया गया है। [caption id="attachment_119319" align="aligncenter" width="600"] मृतक महेंद्र यादव[/caption]

मृतकों की हुई पहचान

हादसे में मरने वालों की पहचान महेंद्र यादव पिता जमुना प्रसाद यादव (38), राजेश यादव पिता मुन्नालाल यादव (35) और राजा यादव पिता शंकरलाल यादव (28) के रूप में हुई है। तीनों उदयपुरा तहसील के बिजन्हाई गांव के रहने वाले थे। वहीं, यशवंत धाकड़ गंभीर रूप से घायल हैं। उसे भोपाल के एम्स में भर्ती करवाया गया है।

उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने आए थे

जानकारी के मुताबिक, उदयपुरा तहसील के बिजनहाई गांव के महेंद्र यादव अपनी बहन के घर के उद्घाटन कार्यक्रम में सीहोर गए थे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सीहोर से लौट रहे थे। कार में चार लोग सवार थे। इसी दौरान यह घटना घटी। मौके पर पहुंची बरेली पुलिस ने सभी को कार से बाहर निकाला।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts