Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बेगमगंज और सिलवानी के 2 शख्स कानपुर में जिंदा जले, रोड एक्सीडेंट के दौरान पिकअप में फंस गए थे दोनों

बेगमगंज और सिलवानी के 2 शख्स कानपुर में जिंदा जले, रोड एक्सीडेंट के दौरान पिकअप में फंस गए थे दोनों
रायसेन/कानपुर। यूपी के कानपुर में मध्यप्रदेश के दो लोगों की जिंदा जल जाने से मौत हो गई। दोनों मृतक एमपी के रायसेन जिले के सिलवानी और बेगमगंज के रहने वाले हैं। सिलवानी के इस्माइल खां और बेगमगंज तहसील के ग्राम पलोहा निवासी पूरन सिंह लोधी पिकअप लेकर फल खरीदने कानपुर गए थे। इस दौरान कानपुर-सागर हाईवे पर एक ट्रेलर और पिकअप की जबरदस्त भिड़ंत में दोनों जिंदा जल गए। पिकअप से जले हुए नोट भी पुलिस ने बरामद किए हैं। [caption id="attachment_123075" align="aligncenter" width="600"] हड्डियों को पॉलीथिन में भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा[/caption]

भयंकर हादसे के बाद दोनों गाड़ियों में लगी आग

रविवार सुबह हुए इस दर्दनाक हादसे के दोनों गाड़ियों में आग लग गई थी। पिकअप में ड्राइवर पूरन सिंह लोधी और इस्माइल खां फंस गए। 20 मिनट तक वे खुद को बचाने के लिए चीखते रहे। लेकिन आग इतनी भीषण थी कि कोई उनके करीब नहीं जा सका। पुलिस ने जब आग पर काबू पाने के बाद पास जाकर देखा तो पिकअप में शव के नाम पर कुछ हड्डियां ही मिलीं। इन हड्डियों को भरकर पुलिस अपने साथ ले गई। [caption id="attachment_123095" align="aligncenter" width="600"] मृतक- पूरन सिंह लोधी और इस्माइल खां।[/caption]

पिकअप के रजिस्ट्रेशन नंबर से मिली जानकारी

ये हादसा रविवार सुबह 5 बजे बिधनू के नजदीक शम्भूहा पुल पर हुआ था। इस एक्सीडेंट के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमों ने मिलकर आग पर काबू पाया था, लेकिन तब तक दोनों वाहन पूरी तरह से जल चुके थे। पुलिस ने क्रेन से दोनों वाहनों को हटाया। बिधनू थाना प्रभारी प्रेमचंद्र के मुताबिक पिकअप के गाड़ी नंबर के आधार पर रायसेन पुलिस से संपर्क किया गया। वहां से बेगमगंज थाने को जानकारी भेजी गई। इसके इसके बाद पूरन सिंह लोधी के परिजनों से संपर्क हुआ। दोनों मृतकों की पहचान होने के बाद पुलिस ने उनके परिजनों को कानपुर बुला लिया है।

पोस्टमार्टम के लिए हड्डियों को पॉलीथिन में भरा

पुलिस के अनुसार, पिकअप में मौजूद दोनों शव पूरी लगभग पूरी तरह जल गए थे। शवों की स्थिति इतनी खराब थी कि इनकी शिनाख्त तक कर पाना बेहद मुश्किल था। हालांकि बाद में पुलिस ने फावड़े से मलबे को हटाया और हड्डियों को पॉलीथिन में भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कानपुर एसपी रंजीत सिंह का कहना है कि हादसे के बाद से ट्रेलर का ड्राइवर लापता है। पुलिस को पिकअप से जले हुए नोट भी मिले हैं, जो चकरपुर मंडी से फल खरीदने के लिए इस्माइल खां अपने साथ लेकर गए थे। (इनपुट-विजय एस गौर) ये भी पढ़ें- MPPSC पेपर लीक मामले में FIR, आयोग ने संयोगितागंज थाने में दर्ज कराई शिकायत; फर्जी पेपर टेलीग्राम पर बेचने की कोशिश…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

Latest Posts