Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Raipur:रायपुर में लाखों की चोरी के बाद ट्रेन से भागे 2 आरोपी, पुलिस ने 24 घंटे में बैतूल से दबोचा,

VR एजुकेशन एकेडमी का ताला तोड़कर लॉकर से उड़ाई थी लाखों की रकम, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से खुला पूरा राज, रायपुर के उरला थाना क्षेत्र स्थित VR एजुकेशन एकेडमी में लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा किया है। 31 अगस्त की मध्यरात्रि ताला तोड़कर लॉकर से नगदी चोरी करने के बाद दो आरोपी ट्रेन से उज्जैन की ओर फरार हुए थे।
रायपुर में लाखों की चोरी के बाद ट्रेन से भागे 2 आरोपी, पुलिस ने 24 घंटे में बैतूल से दबोचा,

रायपुर: राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में VR एजुकेशन एकेडमी में हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, दो आरोपियों ने आधी रात एकेडमी का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी के लॉकर में रखी नगदी चोरी कर फरार हो गए। वारदात के बाद आरोपी ट्रेन से उज्जैन की ओर निकल गए थे। CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को उनकी लोकेशन का पता चला, जिसके बाद RPF भिलाई और बैतूल पुलिस से समन्वय कर दोनों आरोपियों को बैतूल में हिरासत में लिया गया। आरोपियों के कब्जे से 4,97,500 की चोरी की रकम बरामद की गई है।

ये भी पढ़ें: Raipur: पूर्व CM भूपेश बघेल के करीबी PA और OSD के घर पर ED की दबिश से गरमाया सियासी माहौल

आधी रात एकेडमी पर धावा, ताला तोड़कर लॉकर साफ

पुलिस के अनुसार, बीरगांव कैलाश नगर स्थित VR एजुकेशन एकेडमी की संचालक प्रगति वर्मा ने उरला थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक, 31 अगस्त 2026 की मध्यरात्रि 12:06 बजे से 12:48 बजे के बीच अज्ञात व्यक्ति ने एकेडमी का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी के लॉकर में रखी नगदी रकम चोरी कर फरार हो गया।

/img/129/1788281026181

चोरी के बाद सीधे ट्रेन से फरारी की तैयारी

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए ट्रेन का रास्ता चुना। तकनीकी जांच और CCTV फुटेज के विश्लेषण में पुलिस टीम को आरोपियों के ट्रेन से उज्जैन की ओर रवाना होने की जानकारी मिली।

ये भी पढ़ें: Raipur: SBI बैंक में बड़ी सेंधमारी,ग्रिल काटकर स्ट्रांग रूम तक घुसे चोर

CCTV और तकनीकी साक्ष्य बने पुलिस का हथियार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। इसके साथ ही एकेडमी से जुड़े लोगों से अलग-अलग पूछताछ की गई और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। CCTV एवं तकनीकी साक्ष्यों से मिले सुराग ने जांच को तेजी से आगे बढ़ाया।

/img/129/1788281024135

भिलाई से बैतूल तक पुलिस का त्वरित ऑपरेशन

आरोपियों के ट्रेन से फरार होने की जानकारी मिलते ही रायपुर पुलिस ने RPF भिलाई और बैतूल, मध्यप्रदेश से समन्वय स्थापित किया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप दोनों आरोपियों को बैतूल में हिरासत में लिया गया।

ये भी पढ़ें: Raipur: CGPSC भर्ती घोटाले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला,कोर्ट से दो प्रमुख आरोपियों को मिली जमानत जानें नाम

रायपुर लाकर पूछताछ, चोरी का जुर्म कबूला

दोनों आरोपियों को रायपुर लाकर पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार पूछताछ में दोनों ने VR एजुकेशन एकेडमी में चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की नगदी रकम बरामद की गई।

4.97 लाख कैश बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4,97,500 की चोरी की नगदी रकम जब्त की है। मामले में थाना उरला में अपराध क्रमांक 409/26 के तहत धारा 331(4), 305, 3(5) BNS में कार्रवाई की गई है।

ये भी पढ़ें: जांजगीर-चांपा जिला पंचायत अध्यक्ष की कार का हुआ भीषण सड़क हादसा , गाय की टक्कर से बाल-बाल बचीं सत्यलता मिरी

कौन हैं गिरफ्तार आरोपी?

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:

1. चित्रांश सेन, पिता कृष्णा सेन, उम्र 18 वर्ष, निवासी धनीराम फिल्ड कंपनी, यातायात के पास, थाना खमतराई, रायपुर।

2. फिरोज साहू, पिता संतोष साहू, उम्र 19 वर्ष, निवासी कैलाश नगर, शिव मंदिर के पास, थाना उरला, रायपुर।

ये भी पढ़ें: Raipur: परीक्षा हुई नहीं, फिर भी जारी कर दिया रिजल्ट! कुरूद कॉलेज के छात्रों को ‘गायब’ पेपर में ATKT, भविष्य पर संकट

चित्रांश सेन का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस के अनुसार आरोपी चित्रांश सेन के खिलाफ वर्ष 2022 में थाना खमतराई में दो अपराध दर्ज हुए थे। इनमें एक मारपीट और दूसरा मोटरसाइकिल चोरी से संबंधित अपराध बताया गया है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts