Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Raipur:SBI बैंक में बड़ी सेंधमारी,ग्रिल काटकर स्ट्रांग रूम तक घुसे चोर

रायपुर में SBI की NIT शाखा में चोरी की सनसनीखेज वारदात, CCTV तोड़े और तार काटे; कैश-लॉकर सुरक्षित, पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश,रायपुर में SBI की NIT शाखा में अज्ञात चोरों ने बड़ी सेंधमारी की कोशिश की। चोर खिड़की की ग्रिल काटकर बैंक के अंदर दाखिल हुए और मैनेजर के केबिन से CPU की हार्ड डिस्क, RAM और SSD चोरी कर लिए।
SBI बैंक में बड़ी सेंधमारी,ग्रिल काटकर स्ट्रांग रूम तक घुसे चोर

रायपुर: राजधानी रायपुर में भारतीय स्टेट बैंक की NIT शाखा में अज्ञात चोरों ने बड़ी सेंधमारी की कोशिश की। चोर खिड़की की ग्रिल काटकर बैंक के अंदर दाखिल हुए और बैंक के स्ट्रांग रूम तक पहुंच गए। चोरों ने बैंक के अंदर कई हिस्सों में तोड़फोड़ की और लॉकर रूम तक पहुंचने का प्रयास किया। हालांकि, वे बैंक में रखा कैश और लॉकर में मौजूद रकम चोरी करने में सफल नहीं हो सके।

ये भी पढ़ें: Raipur: CGPSC भर्ती घोटाले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला,कोर्ट से दो प्रमुख आरोपियों को मिली जमानत जानें नाम

खिड़की की ग्रिल काटकर बैंक में घुसे चोर

जानकारी के मुताबिक, अज्ञात चोरों ने बैंक की खिड़की की ग्रिल को काटा और उसी रास्ते से बैंक के अंदर प्रवेश किया। अंदर पहुंचने के बाद आरोपियों ने बैंक मैनेजर के केबिन को निशाना बनाया। चोरों ने मैनेजर के केबिन से CPU की हार्ड डिस्क, RAM और SSD चोरी कर लिए। इसके बाद आरोपियों ने बैंक के स्ट्रांग रूम की तरफ रुख किया।

चार ताले तोड़े, लॉकर रूम तक पहुंचने की कोशिश

स्ट्रांग रूम तक पहुंचने के दौरान चोरों ने ग्रिल गेट और दरवाजे के चार ताले तोड़ दिए। इसके बाद उन्होंने लॉकर रूम की तरफ बढ़ने का प्रयास किया। लॉकर रूम के चार तालों में से एक ताला टूटा हुआ मिला। हालांकि, चोर लॉकर तक पहुंचने और उसमें रखी रकम निकालने में कामयाब नहीं हो सके। इस वजह से बैंक का कैश और लॉकर में रखी रकम सुरक्षित बच गई।

/img/129/1788267989149

ये भी पढ़ें: जांजगीर-चांपा जिला पंचायत अध्यक्ष की कार का हुआ भीषण सड़क हादसा , गाय की टक्कर से बाल-बाल बचीं सत्यलता मिरी

CCTV कैमरों को भी बनाया निशाना

वारदात के दौरान आरोपियों ने बैंक में लगे CCTV कैमरों को भी नुकसान पहुंचाया। चोरों ने कैमरे तोड़ने के साथ उनके तार भी काट दिए। माना जा रहा है कि आरोपियों ने अपनी पहचान और वारदात से जुड़े सबूत मिटाने के लिए CCTV सिस्टम को क्षतिग्रस्त किया। बैंक में सेंधमारी की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची सरस्वती नगर पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही सरस्वती नगर पुलिस मौके पर पहुंची और बैंक परिसर का जायजा लिया। पुलिस ने घटनास्थल से उपलब्ध सुराग जुटाने शुरू कर दिए हैं। मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 305, 324(4) और 331(4) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

/img/129/1788267992194

ये भी पढ़ें: Raipur: परीक्षा हुई नहीं, फिर भी जारी कर दिया रिजल्ट! कुरूद कॉलेज के छात्रों को ‘गायब’ पेपर में ATKT, भविष्य पर संकट

आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस अब बैंक के आसपास लगे अन्य CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। जांच एजेंसियां आरोपियों के आने-जाने के रास्ते और वारदात के दौरान उनकी गतिविधियों से जुड़े सुराग जुटाने में लगी हैं। फिलहाल पुलिस अज्ञात चोरों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी हुई है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts