Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जांजगीर-चांपा जिला पंचायत अध्यक्ष की कार का हुआ भीषण सड़क हादसा , गाय की टक्कर से बाल-बाल बचीं सत्यलता मिरी

रायपुर से जांजगीर लौटते वक्त सिमगा के पास हादसा, NH पर अचानक सामने आई गाय से भिड़ी कार; अध्यक्ष सुरक्षित,जांजगीर-चांपा जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता मिरी की कार मंगलवार को सिमगा के पास नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार रायपुर से जांजगीर लौटते समय सुबह करीब 11:45 बजे अचानक सड़क पार कर रही गाय कार के सामने आ गई।
जांजगीर-चांपा जिला पंचायत अध्यक्ष की कार का हुआ भीषण सड़क हादसा , गाय की टक्कर से बाल-बाल बचीं सत्यलता मिरी

रायपुर/जांजगीर-चांपा;  जांजगीर-चांपा जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता मिरी की कार मंगलवार को नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे का शिकार हो गई। रायपुर से जांजगीर लौटते समय सिमगा के पास अचानक सड़क पार कर रही गाय कार के सामने आ गई। गाय से कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में इंजी. सत्यलता मिरी बाल-बाल बच गईं और फिलहाल उनके सुरक्षित होने की जानकारी है।

ये भी पढ़ें: Raipur: परीक्षा हुई नहीं, फिर भी जारी कर दिया रिजल्ट! कुरूद कॉलेज के छात्रों को ‘गायब’ पेपर में ATKT, भविष्य पर संकट

अचानक सामने आई गाय, तेज टक्कर से मचा हड़कंप

जानकारी के मुताबिक हादसा आज सुबह करीब 11:45 बजे सिमगा के पास नेशनल हाईवे पर हुआ। कार जांजगीर की ओर जा रही थी। इसी दौरान सड़क पार कर रही गाय अचानक कार के सामने आ गई। चालक को संभलने का पर्याप्त मौका नहीं मिला और कार की गाय से जोरदार टक्कर हो गई।

/img/129/1788255476194

टक्कर के बाद सड़क पर पड़ी रही गाय

टक्कर इतनी तेज थी कि हादसे के बाद गाय कुछ देर तक सड़क पर पड़ी रही। मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि कुछ देर बाद गाय उठकर सड़क से चलती हुई दूर चली गई।

ये भी पढ़ें: Raipur: छत्तीसगढ़ में फिर बरसेंगे बादल,24 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

सत्यलता मिरी सुरक्षित,बड़ा हादसा टला

हादसे में जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता मिरी को किसी गंभीर चोट की जानकारी सामने नहीं आई है। वह सुरक्षित बताई जा रही हैं। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर तक लोगों की भीड़ और हलचल बनी रही।

/img/129/1788255481063

ये भी पढ़ें: Durg Bhilai: पूर्व CM भूपेश बघेल के करीबी केके चन्द्रवंशी के ठिकाने पर ED की दबिश, सुबह-सुबह पहुंची टीम से मचा हड़कंप

NH पर अचानक आई गाय बनी हादसे की वजह

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सड़क पार कर रही गाय के अचानक कार के सामने आने से यह दुर्घटना हुई। हाईवे पर इस तरह अचानक मवेशियों के आ जाने से वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा पैदा हो जाता है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...

Latest Posts