CG NEWS:रायपुर में सामूहिक आत्महत्या: 20 लाख के कर्ज में डूबे बैटरी मैकेनिक ने पत्नी और तीन बच्चों की जान लेने के बाद दी जान

20 लाख के कर्ज का बोझ... पत्नी और तीन बच्चों को जहर देने के बाद बैटरी मैकेनिक ने दी जान, रायपुर में एक ही परिवार खत्म। संजय नगर मदनी चौक में शुक्रवार को एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों में बैटरी मैकेनिक साजिद अली (50), उनकी पत्नी राबिया, 19 वर्षीय बेटा इरशाद अली, 17 वर्षीय बेटी शाहिदा बेगम और 16 वर्षीय बेटी इरशाबा परवीन शामिल हैं।
रायपुर में सामूहिक आत्महत्या: 20 लाख के कर्ज में डूबे बैटरी मैकेनिक ने पत्नी और तीन बच्चों की जान लेने के बाद दी जान

रायपुर न्यूज। रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित संजय नगर में आर्थिक संकट से जुड़ी एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। बैटरी मैकेनिक साजिद अली का शव फांसी पर लटका मिला, जबकि पत्नी और तीन बच्चों के शव कमरे में बिस्तर पर पड़े मिले। शुरुआती जांच में आशंका है कि परिवार को जहर देने के बाद साजिद ने आत्महत्या की। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

CG NEWS: छग विधानसभा में 14 घंटे 26 मिनट चली मैराथन बहस, 136 बिंदुओं वाला कांग्रेस का अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज

संजय नगर में मिली पांच लोगों की लाश

रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर (मदनी चौक) में शुक्रवार को एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों में बैटरी मैकेनिक साजिद अली (50), उनकी पत्नी राबिया, 19 वर्षीय बेटा इरशाद अली, 17 वर्षीय बेटी शाहिदा बेगम और 16 वर्षीय बेटी इरशाबा परवीन शामिल हैं।

फंदे पर लटका मिला पिता, बिस्तर पर मिले परिवार के सदस्य

पुलिस के अनुसार साजिद का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला, जबकि पत्नी और तीनों बच्चों के शव बिस्तर पर पड़े थे। सभी के मुंह से झाग निकलने के कारण शुरुआती जांच में जहर देने की आशंका जताई जा रही है। मौत के सही कारण का खुलासा पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट के बाद होगा। 

CG NEWS: रायपुर में एक ही घर से 5 शव मिलने से सनसनी, पति फंदे पर मिला, पत्नी और 3 बच्चों की संदिग्ध मौत

20 लाख के कर्ज ने बढ़ाया मानसिक दबाव

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि साजिद पर करीब 20 लाख रुपये का कर्ज था। वह मौदहापारा क्षेत्र में बैटरी रिपेयरिंग का काम करता था। बैंक की किस्तों और निजी उधारी के दबाव के कारण वह लंबे समय से मानसिक तनाव में था।

वसूली के लिए घर पहुंचते थे लोग

परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार कर्ज की रकम वसूलने वाले लोग अक्सर घर पहुंचते थे। आर्थिक दबाव के चलते परिवार में तनाव का माहौल बना रहता था। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कर्ज किन-किन स्रोतों से लिया गया था।

CG NEWS: महादेव बेटिंग ऐप केस में बड़ा एक्शन: टीवी होस्ट शेफाली बग्गा से दूसरे दिन भी ईडी की लंबी पूछताछ

बदबू आने पर खुला घटना का राज

पड़ोसियों के अनुसार गुरुवार शाम से घर बंद था। शुक्रवार को घर से बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने दरवाजा खुलवाकर जांच शुरू की और मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

मोबाइल, बैंक रिकॉर्ड और कॉल डिटेल की जांच

जांच टीम ने मृतक का मोबाइल फोन, बैंक लेन-देन और कॉल डिटेल अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस परिजनों और परिचितों से भी पूछताछ कर रही है ताकि कर्ज और मानसिक तनाव की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके।

CG NEWS: रामगोपाल अग्रवाल की रिमांड फिर बढ़ी, अब 22 जुलाई तक EOW करेगी पूछताछ

सूदखोरी के एंगल पर भी जांच

स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि मृतक ने कुछ निजी लोगों से ऊंचे ब्याज पर भी रकम उधार ली थी। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट होगी।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts