कटनी में रेल हादसा : मालगाड़ी के 4 डिब्बे पटरी से उतरे, कई ट्रेनें हुई प्रभावित, देखें VIDEO

कटनी में रेल हादसा : मालगाड़ी के 4 डिब्बे पटरी से उतरे, कई ट्रेनें हुई प्रभावित, देखें VIDEO
कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी-जबलपुर रेलखंड के बीच सीमेंट से भरी मालगाड़ी के 4 डिब्बे पटरी से उतरने पर शहडोल की तरफ जाने वाली गाड़िया प्रभवित हुई है। पटरी से डिब्‍बों के उतरने की सूचना पर रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। हादसा जबलपुर ट्रैक के गायत्री नगर पुलिया के पास हुआ है। रेल कर्मचारी डिब्बों को पटरी पर लाने का प्रयास कर रहे हैं। एरिया मैनेजर, एडीएन, इंजीनियरिंग ऑपरेटिंग स्टॉफ मौके पर मौजूद हैं। रेलवे स्टाफ द्वारा रेस्क्यू कर मालगाड़ी को हटाने का प्रयास किया जा रहा है। रेलवे अधिकारी के अनुसार सतना की तरफ जाने वाली ट्रेनें प्रभावित होंगी। वहीं भोपाल-बिलासपुर-सिंगरौली जाने वाली ट्रेनें प्रभावित नहीं होगी।

मालगाड़ी जिंदल प्लांट से अयोध्या जा रही थी

मिली जानकारी के अनुसार, कटनी रेलवे स्टेशन से पहले मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतर गए। मालगाड़ी जिंदल प्लांट करोड़ीमल नगर से अयोध्या जा रही थी। हादसा सुबह 11 बजकर 30 मिनिट का बताया जा रहा है। ट्रेन कटनी स्टेशन से पहले गायत्री नगर पुलिया के पास पहुंची ही थी कि मालगाड़ी के बीच के चार डिब्बे पटरी से उतर गए। जिसके चलते एनकेजे से सतना, प्रयागराज की और जाने वाला रेल मार्ग बंद हो गया। घटना स्थल पर एरिया मैनेजर आशीष रवालानी सहित रेलवे के स्थानीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और इंजन के साथ लगे 7 डिब्बे अलग कराए गए। साथ ही एनकेजे से दुर्घटना राहत ट्रेन बुलाई गई है। दुर्घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। https://twitter.com/psamachar1/status/1656582981773918209?t=QZ0uhzzzvODAsVJp0bTsRQ&s=08

क्लीयरेंस किया जा रहा

मौके पर मौजूद रेलवे अधिकारी आशीष रवालानी ने बताया कि हादसे की जानकारी लगते ही रेस्क्यू टीम को मौके पर पहुंचाया गया है। मालगाड़ी के डिब्बों को पटरी पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। अभी 2 से 3 घंटे और लगेंगे। उन्होंने बताया कि सतना डायरेक्शन से मानिकपुर-इलाहाबाद की तरफ जाने वाली ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। जब तक क्लीयरेंस नहीं हो जाता। वहीं भोपाल, बिलासपुर, सिंगरौली की तरफ जाने वाली ट्रेनें प्रभावित नहीं होंगी। (इनपुट-हेमंत नागले) मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

Latest Posts