भोपालमध्य प्रदेश

इन मुद्दों पर कांग्रेस पर जमकर बरसे गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, जानें क्या कहा

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में हुई कश्मीरी पंडित की हत्या पर मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि कश्मीरी पंडित की हत्या पीड़ाजनक है। लेकिन, इस मामले में अभी तक राहुल गांधी और सोनिया गांधी का ट्वीट नहीं आया है। अगर कांग्रेस का ट्वीट आएगा तो हत्या की निंदा का आएगा, आतंकवादी पर नहीं आएगा। कौन हत्या कर रहे हैं लगातार इस पर ट्वीट नहीं आएगा, ये पीड़ादायक है। कांग्रेस हमेशा तुष्टीकरण की राजनीति करती है, ये इसे रसातल में ले जाएगी।

कांग्रेस ने अपने अंदाज में आजादी का उत्सव मनाया

गृह मंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस की कैंपेन कमेटी से इस्तीफा देकर गुलाम नबी आजाद‌ अब कांग्रेस से आजादी की ओर बढ़ गए हैं। आजादी का 75वां वर्ष है, सभी लोगों ने मनाया। कांग्रेस के नेता अपने अंदाज में आजादी का उत्सव मना रहे हैं। उनके प्रचार मंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। हिमाचल प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष, राजस्थान में कांग्रेस विधायक पानांचद मेघवाल ने इस्तीफा दे दिया। अब ये सभी लोग आजादी ओर जा रहे हैं, आजादी का 75वां अमृत महोत्सव मना रहे हैं।

ये भी पढ़ें- MP में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा नहीं पश्चाताप यात्रा होगी : गृह मंत्री

कांग्रेस के सभी कार्यक्रम एक दिन तक सीमित

कांग्रेस के चौपाल लगाने पर गृह मंत्री ने जमकर निशाना साधा है। कांग्रेस बैठक कर सकती है, एक दिन का कार्यक्रम कर सकते हैं। कमलनाथ की मौजूदगी में कांग्रेस के सभी कार्यक्रम सिर्फ एक दिन तक ही सीमित होते हैं। जिसमें कमलनाथ हिस्सा लें वो कार्यक्रम एक दिन का होता है, दूसरे दिन नहीं होता।

राजस्थान में हुई मॉबलिंचिंग पर बोले गृह मंत्री

राजस्थान में हुई मॉब लिंचिंग पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान। उन्होंने कहा कि नसरुद्दीन शाह, आमिर खान, मुन्नवर राणा, अवार्ड वापसी गैंग को अब ये मॉब लिंचिंग नहीं दिख रही होगी। क्योंकि, इसमें हाथ की सरकार का हाथ होगा। कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति के कारण पूरा राजस्थान आज अशांत हो गया है। लेकिन, अब किसी को अवार्ड वापसी गैंग का संविधान खतरे में नजर नहीं आ रहा होगा। ना वो अवार्ड वापसी कर रहे होंगे, ना उनको भारत में रहने में डर लग रहा होगा।

ये भी पढ़ें- पूरी कांग्रेस सड़क पर, कमलनाथ कर रहे सर्वे : गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा

बाढ़ की स्थिति अभी नियंत्रण में है

गृह मंत्री ने कहा कि बारिश का दौर थमने से प्रदेश में बाढ़‌ की‌‌ स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। अभी भी कई मार्ग बंद हैं। पानी तेजी से उतर रहा है, स्थिति नियंत्रण में आती जा रही है। सभी जगहों पर एसडीआरएफ की टीम तैनात हैं। सभी लोगों से अपील है कि अभी इन मार्गों से यात्रा ना करें, ना ही किसी प्रकार का रिस्क लें। लगातार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी बाढ़ की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

अर्जुन कपूर फ्लॉप एक्टर

बॉलीवुड इंडस्ट्री इस समय डूबती ही जा रही है। कोई भी फिल्म दर्शकों के बीच खास कमाल नहीं दिखा रही। सोशल मीडिया पर अलग ‘बॉयकॉट बॉलीवुड’ ट्रेंड चल रहा है। इस बीच अर्जुन कपूर के आए रिएक्शन पर गृह मंत्री ने कहा कि अब कोई फ्लॉप और फ्रस्ट्रेट एक्टर जनता को धमकाए, उसको मैं अच्छा नहीं मानता। अगर वो जनता को धमकाने की जगह अपनी एक्टिंग पर ध्यान दें तो ज्यादा अच्छा है। मेरा उनसे एक सवाल है- अपनी फिल्मों में हिंदू धर्म को टारगेट करने वाले टुकड़े-टुकड़े गैंग के हिमायती कलाकार बॉयकॉट पर क्यों जनता को धमकाते हैं ? उनमें इतनी हिम्मत है तो दूसरे धर्मों के खिलाफ फिल्म बनाकर दिखाएं और बोलकर बताएं।

भोपाल की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button