Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

राहुल गांधी का अलग अंदाज, आइसक्रीम शॉप पर बनाने लगे कोल्ड कॉफी, देखें वीडियो

राहुल गांधी का अलग अंदाज, आइसक्रीम शॉप पर बनाने लगे कोल्ड कॉफी, देखें वीडियो
नई दिल्ली। दिल्ली चुनाव की हलचल के बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी एक अलग अंदाज में देखें गए। जिसका वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में राहुल कोल्ड कॉफी बनाते हुए नजर आ रहे हैं। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें वे एक केवेंटर्स स्टोर पहुंचे। यहां उन्होंने खुद मिल्क शेक और कोल्ड कॉफी भी बनाई। इसके साथ ही राहुल गांधी ने केवेंटर्स मालिकों के साथ बैठकर बातचीत भी की।

आइसक्रीम डालते, मिक्सर चलाते दिखें राहुल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केवेंटर्स की एक दुकान पर कोल्ड कॉफी बनाई। यह एक साधारण दौरा था जो व्यापार, उद्यमिता और विरासत की चर्चा में बदल गया। राहुल गांधी ने कॉफी शॉप के मालिकों से बातचीत की और भारत के आर्थिक विकास में केवेंटर्स जैसे व्यवसायों के योगदान की सराहना की। इस दौरान उन्होंने एक बुजुर्ग महिला से मुलाकात भी की। राहुल ने दुकान के कर्मचारियों ने कोल्ड कॉफी बनाने का तरीका दिखाने की पेशकश की। लेकिन राहुल गांधी ने खुद कॉफी बनाने की ठानी। उन्होंने आत्मविश्वास से कहा। 'नहीं, मैं इसे बनाऊंगा' वीडियो में उन्हें दूध और आइसक्रीम डालते, मिक्सर चलाते देखा जा सकता है। देखें वीडियो-  

राहुल ने वीडियो शेयर कर लिखा-

वीडियो को शेयर करते हुए राहुल ने लिखा कि आप नई पीढ़ी और नए बाजार के लिए विरासत ब्रांड को कैसे बदल सकते हैं। ये केवेंटर्स के युवा संस्थापकों ने मुझे बताया। केवेंटर्स जैसे निष्पक्ष व्यवसायों ने पीढ़ियों से हमारी आर्थिक वृद्धि को गति दी है। इसलिए हमें उनका समर्थन करने की कोशिश करनी चाहिए।

केवेंटर्स के ओनर्स से की बातचीत

इस बीच केवेंटर्स के ओनर्स ने उनसे फ्यूचर इन्वेस्टमेंट प्लान के बारे में पूछा तो उन्होंने जवाब दिया- मैं केवेंटर्स को देख रहा हूं और निवेश का फैसला करने की कोशिश कर रहा हूं। चर्चा के दौरान यूपी के सुल्तानपुर में मिले मोची रामचैत के बारे में भी बात की। राहुल ने कहा कि हमारे देश में बैंक बड़े बिजनेसमैन को तो आसानी से लोन दे देते हैं, लेकिन छोटे काम करने वालों को पैसा नहीं मिलता।    
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts