राष्ट्रीय

गाजियाबाद में निर्भया जैसी दरिंदगी… महिला से गैंगरेप के बाद बर्बरता, बोरे में बंद कर सड़क पर फेंका; प्राइवेट पार्ट में मिली रॉड

गाजियाबाद में दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। दिल्ली की एक महिला से निर्भया जैसी हैवानियत की गई। नंदग्राम इलाके में पांच लोगों ने महिला का अपहरण कर पहले उसके साथ दो दिन तक दुष्कर्म किया और फिर उसे बोरी में बंद करके सड़क किनारे फेंक दिया। युवती का इलाज दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में चल रहा है। बता दें कि पीड़िता खुद भी दिल्ली के एक अस्पताल में नर्स है।

हैवानियत की सभी हदें पार…

जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद से लौटने के दौरान आरोपियों ने महिला को अपनी कार में अगवा कर लिया। जिसके बाद पांच लोगों ने महिला के साथ गैंगरेप किया बल्कि उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड भी डाल दी। उनकी बर्बरता यहीं नहीं रुकी, आरोपियों ने महिला को बेरहमी से पीटा और मरा हुआ समझकर बोरे में भरकर सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गए।

भाई के बर्थडे से लौट रही थी महिला

महिला के भाई ने बताया कि घटना 16 अक्टूबर की है। बहन मेरी बर्थडे पार्टी में आई थी। पार्टी खत्म होने के बाद मैं रात करीब साढ़े 9 बजे दिल्ली आश्रम रोड नंदग्राम हाईवे पर छोड़कर आ गया था, जहां बहन ऑटो का इंतजार कर रही थी। रात करीब साढ़े 11 बजे भांजे ने फोन कर बताया कि मां घर नहीं पहुंची है। जिसके बाद खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बता दें कि महिला का भाई पेशे से ऑटो ड्राइवर है।

5 में से 4 आरोपी गिरफ्तार

पीड़िता के भाई की शिकायत पर गाजियाबाद पुलिस ने पांच में से चार आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पांचवा आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में जगह-जगह छापेमारी जारी है। पुलिस ने इस मामले के आरोपी दीनू, शाहरुख, जावेद, धोला, औरंगजेब उर्फ जहीर के खिलाफ केस दर्ज किया है। फरार आरोपी को खोजने के लिए गाजियाबाद पुलिस ने टीम का गठन भी किया है।

पुलिस बोली- आरोपी और पीड़िता पहले से परिचित

पुलिस के मुताबिक,  महिला का भाई जब उसको बर्थडे पार्टी के बाद वापस छोड़ने आया तब उसको वहां से कुछ लोग ले गए, जो इससे पूर्व में ही परिचित हैं।

महिला का पहले से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद है

पुलिस के मुताबिक, महिला ने जिन आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है, उनके साथ महिला का प्रॉपर्टी को लेकर पहले से विवाद चल रहा है। कोर्ट में सिविल केस भी दर्ज है।

SSP को नोटिस

इस मामले पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने सवाल खड़े किए हैं। वहीं, इस घटना को लेकर गाजियाबाद एसएसपी को नोटिस भी जारी कर दिया गया है।

अन्य राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button