Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

राहुल द्रविड़ के बेटे समित प्लेइंग XI से बाहर, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच नहीं खेल पाएंगे, क्या है वजह?

राहुल द्रविड़ के बेटे समित प्लेइंग XI से बाहर, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच नहीं खेल पाएंगे, क्या है वजह?
स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ को तगड़ा झटका लगा है। समित द्रविड़ चोटिल होने की वजह से आस्ट्रेलिया के खिलाफ सोमवार से शुरू हुए भारत के दो अंडर-19 चार दिवसीय मैचों से बाहर हो गए हैं। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यूथ वनडे और टेस्ट सीरीज खेल रही है। वनडे मैचों की सीरीज में समित को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली। टेस्ट से पहले चोटिल होने की वजह से वो प्लेइंग XI में जगह नहीं बना पाए।

चोटिल समित एनसीए में हैं

घुटने की चोट से जूझ रहे समित द्रविड़ इस समय नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में हैं। वनडे सीरीज के लिए समित को टीम में कोच और कप्तान ने जगह नहीं दी। टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 टीम के खिलाफ मौका दिए जाने की उम्मीद की जा रही थी। मैच से ठीक पहले वो चोटिल हो गए कोच ऋषिकेश कनेतकर ने उनकी चोट पर अपडेट देते हुए बताया था, समित अब तक अपनी घुटने की चोट से नहीं उबर पाए हैं। वो फिलहाल तो नेशनल क्रिकेट अकादमी में रिहैब से गुजर रहे हैं। अभी कुछ कह नहीं सकते। उसका खेलना मुश्किल है।'

समित के पास आखिरी मौका

भारत के पूर्व कप्तान और पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के बेटे समित के पास यह अंडर 19 स्तर पर खेलने का आखिरी मौका है। वह 11 अक्टूबर को 19 साल के हो जाएंगे और आईसीसी अंडर 19 विश्व कप 2026 भी नहीं खेल सकेंगे। एक सूत्र ने बताया,‘‘ वनडे मैचों के दौरान उसका एमआरआई स्कैन कराया गया। हम उसे चार दिवसीय मैच में उतारना चाहते थे, लेकिन देखते हैं कि वह कितनी जल्दी फिट होता है। हमें दूसरा मैच भी खेलना है।'' दूसरा चार दिवसीय मैच चेपॉक पर सात अक्टूबर से खेला जाएगा।

भारत ने वनडे सीरीज 3-0 से जीती

ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 टीम के खिलाफ भारत ने 3 मैचों की वनडे सीरीज 3-0 से जीती। पहला मुकाबला भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीता। जबकि दूसरे मैच में एकतरफा 9 विकेट की जीत दर्ज की। तीसरा मुकाबला करीब था और 7 रन के अंतर से भारत को जीत मिली।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts