ताजा खबरबॉलीवुडमनोरंजन

पॉडकास्ट डंब बिरयानी में सलमान ने किया चौंकाने वाला किस्सा शेयर, बोले- मौत को करीब से देखा

मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान आए दिन चर्चाओं में बने रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने भतीजे अरहान खान के पॉडकास्ट डंब बिरयानी में एक चौंकाने वाला किस्सा शेयर किया। इस पॉडकास्ट के दौरान उन्होंने बताया कि एक फ्लाइट में 45 मिनट तक चले भयानक टर्बुलेंस के दौरान उन्होंने मौत को करीब से देखा।

फ्लाइट हिल रही थी – सलमान

सलमान खान ने कहा कि एक बार उनकी फ्लाइट क्रैश होने से बची थी। उन्होंने कहा कि मैं जून 2010 में श्रीलंका में IIFA अवॉर्ड शो अटेंड करके भारत लौट रहा था, तभी फ्लाइट 45 मिनट तक टर्बुलेंस में फंसी रही। फ्लाइट हिल रही थी तो मैं डर गया। शुरुआत में सभी को लगा कि यह नॉर्मल झटके हैं, लेकिन कुछ ही देर में पूरी फ्लाइट में डर और सन्नाटा हो गया। मुझे लगा कि ये क्रैश हो जाएगी।  जिस समय ये सब हो रहा था उस समय सोहेल खान भी मेरे साथ थे। वो फ्लाइट में बेखौफ सो रहे थे।

सलमान बोले मैंने ऐसा सिर्फ फिल्मों में देखा

पॉडकास्ट में सलमान ने आगे कहा कि मैंने एयरहोस्टेस की ओर देखा, वह प्रार्थना कर रही थी। तभी मैंने सोचा- अरे बाप रे। यहां तक कि पायलट भी टेंशन में दिख रहे थे, वो आमतौर पर बहुत शांत रहते हैं। मैं सोच रहा था कि मैंने ऐसा सिर्फ फिल्मों में देखा है। 45 मिनट के बाद स्थिति सामान्य हो गई। हम फिर से हंसने लगे।

एक बार फिर आया अचानक टर्बुलेंस

फ्लाइट में सोनाक्षी सिन्हा और उनकी मां भी थीं, लेकिन एक बार फिर अचानक टर्बुलेंस आया। हालांकि 10 मिनट बाद फिर से सबकुछ नॉर्मल हो गया, लेकिन इस बार कोई नहीं हंसा। जब तक फ्लाइट लैंड नहीं कर गई, तब तक डर की वजह से किसी ने एक शब्द नहीं कहा।

ये भी पढ़ें – अब दिल्लीवासियों को मिलेगा इन योजनाओं का लाभ, इस दिन से महिलाओं को हर महिने मिलेंगे 2500, जारी रहेंगी मुफ्त मिलने वाली सुविधाएं 

संबंधित खबरें...

Back to top button