बरसाना के राधा रानी मंदिर में बड़ा हादसा, ‘लड्डूमार’ होली के आयोजन में मची भगदड़; 22 श्रद्धालु घायल

Follow on Google News
बरसाना के राधा रानी मंदिर में बड़ा हादसा, ‘लड्डूमार’ होली के आयोजन में मची भगदड़; 22 श्रद्धालु घायल
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले स्थित बरसाना में राधा रानी मंदिर में बड़ा हादसा हो गया। लड्डूमार होली के आयोजन में भगदड़ मच गई। इस दौरान भारी भीड़ के कारण रेलिंग टूटने से 22 श्रद्धालु घायल हो गए। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। मंदिर के एक पुजारी ने बताया कि इस घटना में एक महिला की मौत की भी खबर आई थी, लेकिन जिला प्रशासन ने उसे गलत करार दिया। उनका कहना है कि महिला की मौत का इस घटना से कोई संबंध नहीं है। वहीं, घायल श्रद्धालुओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

कई घंटों से मंदिर के पट खुलने का इंतजार कर रहे थे श्रद्धालु

मंदिर के एक पुजारी ने सोमवार को बताया कि रविवार शाम को हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के आने से मंदिर की सीढ़ियों की रेलिंग उनका दबाव नहीं झेल सकी और वह टूट गई, फलस्वरूप कई श्रद्धालु नीचे गिर पड़े एवं भगदड़ मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ये श्रद्धालु कई घंटों से मंदिर के पट खुलने का इंतजार कर रहे थे। भीड़ का दबाव बढ़ने का एक कारण यह भी था कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु लड्डू लूटने में लगे थे। CMO डॉ. अजय कुमार वर्मा ने बताया कि रविवार को जितने भी श्रद्धालु जिला अस्पताल और निजी मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए रेफर किए गए थे। उन्होंने बताया कि चार-पांच श्रद्धालुओं ने हाथ-पैर एवं रीढ़ की हड्डियों में दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद उनका एक्स-रे कराया गया, लेकिन उनमें से किसी की भी रिपोर्च में ‘फ्रैक्चर' नहीं पाया गया। उपचार के बाद सभी अपने गंतव्य को लौट गए।

बरसाना में कई जगहों पर जवान तैनात

एसपी शैलेष कुमार पाण्डेय की ओर से पुलिस प्रवक्ता अभिषेक कुमार ने बताया कि बरसाना में एक दिन पहले से ही करीब ढाई हजार सुरक्षाकर्मी श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं व्यवस्था का जिम्मा संभालने के लिए तैनात हैं। मंदिर के बाहर भी हर आवश्यक स्थल पर सुरक्षाकर्मी को तैनात किया गया था, लेकिन मंदिर के पट बंद होने एवं एका एक बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ आ जाने के कारण हादसा हो गया। आज सभी चाक-चौबंद हैं और श्रद्धालुओं को सीमित संख्या में ही मंदिर में दर्शन के लिए पहाड़ी पर भेजा जा रहा है। पाण्डेय ने बताया कि मेले की सुरक्षा के लिए छह अधीक्षक, 15 उपाधीक्षक, 60 निरीक्षक, 300 उप निरीक्षक, 500 होमगार्ड्स, 1200 आरक्षी, 36 महिला उप निरीक्षक, 150 महिला आरक्षी, चार यातायात निरीक्षक, 50 यातायात उप निरीक्षक, 150 यातायात आरक्षक, पांच कंपनी पीएसी, 10 गुण्डा दमन दल, चार दमकलें, छह घुड़सवार, बम डिस्पोजल टीमों के अलावा जगह-जगह सामान्य कपड़ों में पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं जो मंगलवार सुबह तक तैनात रहेंगे।

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

बरसाना के राधा रानी मंदिर में 2012 और 2023 में भी ऐसी ही घटनाएं हो चुकी हैं। सितंबर 2012 में राधा अष्टमी के अवसर पर मची भगदड़ में कम से कम दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। ये भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश : SC का बागी MLA को स्टे देने से इनकार, 6 मई तक राज्य में विधानसभा उपचुनाव पर रोक लगी
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts