Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कोहली- गंभीर दिन में 10 बार बात करते हैं...बैटिंग कोच ने खारिज की मतभेद की खबर, कहा- अफवाह पर भरोसा न करें

सितांशु कोटक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच लगातार संवाद होता है। उन्होंने कहा, दोनों दिन में कम से कम 10 बार बात करते हैं। उनके बीच बातचीत बंद होने जैसी कोई बात नहीं है।
बैटिंग कोच ने खारिज की मतभेद की खबर, कहा- अफवाह पर भरोसा न करें

टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने विराट कोहली और हेड कोच गौतम गंभीर के बीच मतभेद की खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। उन्होंने साफ कहा कि दोनों के बीच किसी तरह का विवाद नहीं है और बातचीत बंद होने की खबरें सिर्फ अफवाह हैं। कोटक का बयान ऐसे समय आया है, जब कार्डिफ में दूसरे वनडे से पहले नेट्स के दौरान विराट और गंभीर के बीच बातचीत नहीं दिखने पर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं।

'दिन में 10 बार बात करते हैं विराट और गंभीर'

सितांशु कोटक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच लगातार संवाद होता है। उन्होंने कहा, दोनों दिन में कम से कम 10 बार बात करते हैं। उनके बीच बातचीत बंद होने जैसी कोई बात नहीं है।" कोटक ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया और कुछ रिपोर्ट्स में जो बातें सामने आई हैं, उनका वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं है।

Featured News

'किसी संदेशवाहक की जरूरत नहीं'- कोटक

कोटक ने उन खबरों पर भी प्रतिक्रिया दी, जिनमें दावा किया गया था कि विराट और गंभीर के बीच बातचीत कराने के लिए उन्हें बीच में आना पड़ा। उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि विराट को मुख्य कोच से बात करने के लिए किसी ब्रिज या संदेशवाहक की जरूरत है। मुझे नहीं पता ये बातें कहां से आती हैं, ये सिर्फ अफवाहें हैं।

दरअसल, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि कार्डिफ में नेट्स के बाद कोटक ने गंभीर का संदेश विराट तक पहुंचाया और प्रैक्टिस के दौरान विराट ने गंभीर को नजरअंदाज किया। हालांकि, बैटिंग कोच ने इन सभी दावों को सिरे से नकार दिया।

यह भी पढ़ें: रोहित-कोहली ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड : बुमराह को पहली ही गेंद पर विकेट; कार्डिफ वनडे में दिखे कई यादगार मोमेंट्स

विराट को बिना मांगी सलाह नहीं देते

कोटक ने कहा कि Virat जैसे अनुभवी बल्लेबाज को हर समय सलाह देने की जरूरत नहीं होती। उन्होंने बताया कि जब तक विराट खुद कोई सुझाव नहीं मांगते या बल्लेबाजी में कोई बड़ी तकनीकी समस्या नजर नहीं आती, तब तक वह उन्हें सलाह नहीं देते। उन्होंने कहा, अगर विराट खुद इनपुट नहीं मांगते या कोई बड़ी तकनीकी बात नहीं होती, तो उन्हें बिना मांगी सलाह देना सही नहीं है।

तकनीकी पहलुओं पर होती है चर्चा

बैटिंग कोच ने बताया कि उनकी और विराट की बातचीत ज्यादातर बल्लेबाजी की तकनीक पर होती है। फुटवर्क, शॉट चयन और अन्य तकनीकी पहलुओं पर दोनों अक्सर चर्चा करते हैं। उन्होंने बताया कि कार्डिफ में दूसरे वनडे से पहले भी नेट्स के दौरान विराट ने कुछ तकनीकी बातें साझा की थीं और अभ्यास के बाद उसी पर विस्तार से चर्चा हुई।

कोटक के इस बयान के बाद विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच अनबन की खबरों पर फिलहाल विराम लग गया है। वहीं, दूसरे वनडे में विराट ने शानदार अर्धशतक लगाकर यह भी दिखा दिया कि उनका पूरा फोकस सिर्फ टीम के प्रदर्शन पर है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts