PlayBreaking News

मृत महिला के परिवार को 25 लाख देंगे अल्लू अर्जुन, पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग के दौरान हुई घटना से दुखी है एक्टर 

Follow on Google News
मृत महिला के परिवार को 25 लाख देंगे अल्लू अर्जुन, पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग के दौरान हुई घटना से दुखी है एक्टर 
एंटरटेनमेंट डेस्क। तेलुगु फिल्म पुष्पा-2 के प्रीमियर के दौरान मची भगदड़ में एक महिला की मौत के बाद एक्टर अल्लू अर्जुन और संध्या थिएटर पर केस दर्ज किया गया था। अब इस मामले में अल्लू अर्जुन ने मृत महिला के परिवार को  25 लाख रुपए की सहायता देने का ऐलान किया है। साथ ही उन्होंने संवेदना जताते हुए कहा है की वो इस घटना से दुखी है और घायलों के इलाज का खर्च भी उठाना चाहते हैं। आपको बता दे की घायल लोगों में मृत महिला रेवती का 9 साल का बेटा श्रीतेज भी शामिल था। मृतक के पति भास्कर का कहना है कि पत्नी और बेटे की हालत के जिम्मेदार सिर्फ अल्लू अर्जुन हैं। अगर उनकी टीम ने थिएटर आने वाली बात पुलिस को बताई होती, तो इतना बड़ा हादसा नहीं होता।

पीड़ित परिवारों के साथ है अल्लू अर्जुन 

6 दिसंबर को अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर करते हुए अल्लू अर्जुन ने संध्या थिएटर में हुए हादसे पर दुख जताया। इसमें उन्होंने कहा- “संध्या थिएटर में हुई दुखद घटना से बहुत आहत हूं। इस कठिन समय के दौरान परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। मैं उन्हें आश्वस्त करना चाहता हूं कि वे इस दर्द में अकेले नहीं हैं। मैं निजी तौर पर परिवार से मिलूंगा। मैं इस कठिन समय में उनकी हर मुमकिन मदद करने के लिए तैयार हूं।” साथ ही अल्लू अर्जुन ने फैंस से सुरक्षित रहने की अपील भी की। उन्होंने कहा- “आप सभी से रिक्वेस्ट है कि हमारी फिल्मों का आनंद लेते समय सतर्क रहें। ध्यान रखें और फिल्म देखने के बाद सुरक्षित घर पहुंचे।”

पीड़ितों का मेडिकल खर्च उठाएंगे एक्टर 

अभिनेता ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि कोई भी शब्द या कार्रवाई इस नुकसान की भरपाई नहीं कर सकती। उन्होंने परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने और घायलों के इलाज का खर्च उठाने का वादा किया।  भगदड़ की रात का जिक्र करते हुए एक्टर ने कहा- “मैं जब हैदराबाद में आरटीसी चौराहे पर पुष्पा का प्रीमियर देखने गया, तो मुझे इस घटना का बिल्कुल अंदाजा नहीं था। यह सुनकर निराशा हुई कि एक परिवार घायल हो गया और रेवती नाम की एक महिला की चोट लगने के कारण मौत हो गई। फिल्में देखना परंपरा है, लेकिन यह हादसा बेहद दर्दनाक है।”
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts