ताजा खबरराष्ट्रीय

तीसरी बार पिता बने पंजाब CM भगवंत मान : पत्नी गुरप्रीत कौर ने बेटी को दिया जन्म, जुलाई 2022 में की थी दूसरी शादी

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर किलकारी गूंजी है। उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने बेटी को जन्म दिया है। सीएम मान ने से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बेटी के जन्म की जानकारी देते हुए बताया कि, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। बेटी का जन्म मोहाली स्थित प्राइवेट अस्पताल में हुआ है। पहली पत्नी से तलाक के बाद उन्होंने जुलाई 2022 में सीएम भगंवत मान ने डॉ. गुरप्रीत कौर से दूसरी शादी की थी।

तीसरी बार पिता बने भगवंत मान

भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर न्यूबॉर्न बेबी की फोटो भी शेयर की है। बता दें कि, भगवंत मान तीसरी बार पिता बने हैं। उनके एक्स वाइफ से दो बच्चे हैं। उनकी पहली पत्नी इंदरप्रीत कौर और दोनों बच्चे कनाडा में रहते हैं। एक्स कपल का साल 2015 में तलाक हुआ था।

दो साल पहले भगवंत मान की डॉक्टर गुरप्रीत कौर संग शादी हुई थी। दोनों की उम्र में 16 साल का अंतर है। 2019 में उनकी भगवंत मान से पहली बार मुलाकात हुई थी। भगवंत मान तब संगरूर से लोकसभा सांसद थे। सीएम भगवंत मान की पत्नी गुरप्रीत कौर हरियाणा के पिहोवा की रहने वाली हैं और पेशे से एमबीबीएस डॉक्टर हैं।

सांसद बनने के बाद बिगड़े थे पहली पत्नी से रिश्ते

भगवंत मान पंजाब के सफल कॉमेडियन रहे हैं। भगवंत मान 2012 में राजनीति में आए थे। वे मनप्रीत बादल की पंजाब पीपुल्स पार्टी से जुड़े। 2012 में उन्होंने लेहरागागा से चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। हालांकि, 2014 में उन्होंने आम आदमी पार्टी जॉइन कर ली। उन्हें संगरूर से टिकट मिला। तब उनकी पत्नी रहीं इंद्रप्रीत कौर ने भी प्रचार किया। हालांकि, सांसद बनने के बाद मान के पत्नी के साथ रिश्ते बिगड़ते चले गए। इस बारे में खुद मान ने भी जिक्र किया कि वे परिवार को वक्त नहीं दे पा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी AAP, ममता बनर्जी के बाद अब भगवंत मान ने रखा पार्टी का प्लान, केजरीवाल I.N.D.I.A की मीटिंग में ऑफर रखेंगे

संबंधित खबरें...

Back to top button