राष्ट्रीय

Punjab Cabinet : पंजाब कैबिनेट का विस्तार, राज्यपाल ने इन 5 मंत्रियों को दिलाई शपथ

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। सोमवार को राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने सीएम भगवंत की मौजूदगी में पांच नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है। पांच और मंत्रियों के शामिल होने से मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की संख्या मुख्यमंत्री सहित 15 हो गई है।

पंजाब कैबिनेट का विस्तार

इन मंत्रियों को दिलाई शपथ

नवनियुक्त पंजाब कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह में फौजा सिंह सरारी, इंद्रबीर सिंह निज्जर, अमन अरोड़ा, चेतन सिंह जौरामाजरा और अनमोल गगन मान को राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने मंत्री पद की शपथ दिलाई है।

नए मंत्रियों को जल्द बांटे जाएंगे विभाग

पंजाब सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद सीएम भगवंत मान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि AAP के सभी 92 विधायकों को कैबिनेट में जगह नहीं दी जा सकती। जिन्हें शामिल नहीं किया जा सकता है, उन्हें अन्य जिम्मेदारियां दी जाएंगी। उन्होंने आगे कहा कि मुझे उम्मीद है कि नए मंत्री ईमानदारी से काम करेंगे। सीएम मान ने कहा कि नए मंत्रियों को कल या परसों तक विभाग आवंटित कर दिए जाएंगे।

राष्ट्रीय की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button