राष्ट्रीय

Punjab Cabinet : भगवंत मान सरकार में सोमवार को होगा मंत्रिमंडल का विस्तार, ये 5 विधायक बन सकते हैं मंत्री

पंजाब में सोमवार को कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है। जिसमें पंजाब सरकार पांच विधायकों को मंत्री बनाकर जल्द ही मंत्रिमंडल का हिस्सा बनाने जा रही है। माना जा रहा है कि और मंत्रियों के शामिल होने से पंजाब मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या मुख्यमंत्री सहित 15 तक पहुंच जाएगी। इस वर्ष हुए विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद, मान के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में 10 विधायकों को मंत्री के रूप में शामिल किया गया।

ये 5 विधायक ले सकते हैं शपथ!

  • डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर, अमृतसर दक्षिण से विधायक
  • अमन अरोड़ा, संगरूर की सुनाम सीट से दूसरी बार के विधायक
  • फौजा सिंह सरारी, गुरु हर सहाय से विधायक
  • चेतन सिंह जोड़ामाजरा, समाना, पटियाला से विधायक
  • अनमोल गगन मान, खरड़ से विधायक

ये भी पढ़ें- Maharashtra Politics : एकनाथ शिंदे गुट की एक और बड़ी जीत, विधानसभा स्पीकर बने BJP के राहुल नार्वेकर

अभी पंजाब कैबिनेट में हैं 9 मंत्री

जानकारी के मुताबिक, भगवंत मान ने सत्ता संभालने के बाद अपनी कैबिनेट में 9 मंत्रियों को शामिल किया था। इनमें एक मंत्री विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के मामले में फंसने के बाद पद और पार्टी से हटा दिया गया था। बता दें कि मंत्रिमंडल में अभी 9 विधायकों को एडजस्ट किया जा सकता है। कैबिनेट में कुल 18 मंत्रियों की क्षमता है। सोमवार यानी 4 जुलाई की शाम 5 बजे भगवंत मान कैबिनेट का विस्तार होगा।

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर : ग्रामीणों ने लश्कर के दो आतंकियों को बंदी बनाया, DGP और उपराज्यपाल ने की इनाम की घोषणा

संबंधित खबरें...

Back to top button