भोपालमध्य प्रदेश

एक बार फिर मानवता हुई शर्मसार… 9 साल की मासूम के साथ सगे फूफा ने किया दुष्कर्म, हत्या कर जंगल में फेंका शव

मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले से मानवता को शर्मसार और रिश्तों को कलंकित कर देने वाला सामने आया है। आदिवासी विकासखंड केसला के एक गांव में 9 साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। आरोपी मासूम का सगा फूफा है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने दुष्कर्म के बाद मासूम बच्ची का गला घोंटकर शव जंगल में फेंक दिया। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, यह हैवानियत की घटना नर्मदापुरम जिले के ब्लॉक केसला की है। जहां शुक्रवार को मासूम के माता-पिता मजदूरी करने के लिए गए हुए थे। घर पर मासूम बच्ची अकेली थी, इसी बीच फूफा आया और उसके साथ दरिंदगी की। इसके बाद पता चलने के डर से उसकी हत्या कर दी। बच्ची के परिजन जब शाम को घर लौटे तो मासूम नहीं दिखी, इसके बाद उन्होंने पुलिस के पास जाकर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने छानबीन की तो पड़ोसियों से पता चला कि फूफा के साथ बच्ची को जाते हुए देखा था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की। पहले तो आरोपी फूफा ने गुमराह करने की कोशिश की फिर जब सख्ती की गई तो उसने बताया कि उसने बच्ची की हत्या कर दी है।

अर्धनग्न हालत में मिला मासूम का शव

घटना की जानकारी लगते ही गांव में आक्रोश फैल गया। देर रात 11 बजे एसपी डॉ. गुरकरन सिंह मौके पर पहुंच गए। आरोपी नशे में होने से स्पष्ट नहीं बता पा रहा था कि किस स्थान पर बच्ची को फेंका है। वह पुलिस को लगातार गुमराह करता रहा।एसपी ने एसडीओपी, 5 निरीक्षक, करीब 70 पुलिसकर्मी और एफएसएल की टीम के साथ प्रूफ रेंज के जंगल में सर्चिंग शुरू करवाई।

इमरजेंसी लाइट में करीब 5 घंटे की सर्चिंग के बाद मासूम बच्ची का शव जंगल से बरामद किया गया। जिसके बाद पुलिस को बच्ची का शव अर्धनग्न हालत में मिला। बच्ची के चेहरे पर कपड़ा पड़ा हुआ था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज किया है।

सगे फूफा की ऐसी दरिंदगी

मासूम बच्ची का सागा फूफा बैतूल जिले के बीजादेही थाना इलाके का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले ही वो अपने ससुराल आया था। शुक्रवार को जब बच्ची के माता-पिता मजदूरी करने के लिए गए थे, तब फूफा और मासूम घर पर अकेले थे। जिसके बाद फूफा ने मासूम को टॉफी का लालच दिया और जंगल में ले गया, जहां उसने दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर मासूम की हत्या कर दी और शव को वहीं फेंक आया।

मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button