इंदौर के पूर्व सरपंच के साथ सरेआम मारपीट, पैसों के लेनदेन का विवाद, वीडियो वायरल! आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

इंदौर के पूर्व सरपंच के साथ सरेआम मारपीट, पैसों के लेनदेन का विवाद, वीडियो वायरल! आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
इंदौर के सांवेर थाना क्षेत्र के जैतपुरा गांव में पूर्व सरपंच रमेश बोरवाल के साथ महिला और पुरुष ने जमकर मारपीट की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बलवा और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल, आरोपियों की तलाश जारी है।

जमीन बिक्री के पैसों को लेकर हुआ झगड़ा

ग्रामीण एसपी हितिका वासल ने बताया कि विवाद जमीन बिक्री के पैसों को लेकर हुआ था। इस दौरान महिला और पुरुष ने पूर्व सरपंच के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट करने वालों पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। ये भी पढ़ें- दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता आईं हरकत में, आतिशी और पूर्व मंत्रियों के पर्सनल स्टाफ हटाए, कैबिनेट और अफसरों के साथ आज करेंगी मीटिंग
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary

Latest Posts