भोपालमध्य प्रदेश

CM शिवराज ने बारात में किया डांस, बोले- बेटी की शादी मामा की जिम्मेदारी, नसरुल्लागंज में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का शुभारंभ

सीहोर जिले नसरुल्लागंज में ‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना’ के पुनः शुभारंभ किया गया। सामूहिक विवाह सम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए। मंडी से 462 दूल्हों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पत्नी साधना सिंह, प्रभारी मंत्री डाॅ. प्रभुराम चौधरी के साथ बैंड9बाजों की धुन पर बाराज सहित 462 दूल्हों को ट्रैक्ट्रर-ट्रॉली में सवार होकर दो किमी दूर महाविद्यालय खेल मैदान पहुंचे। इस मौके पर जमकर आतिशबाजी की गई।

बेटी की शादी मामा की जिम्मेदारी : सीएम

सामूहिक विवाह समारोह में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश के सभी बहनों और भाइयों से मैं कहना चाहता हूं कि बेटी को बोझ मत समझना। बेटियों का मामा प्रदेश का मुख्यमंत्री है। बेटियों की सारी व्यवस्थाएं उनका यह मामा करेगा। चिंता मत करना। ‘माता-पिता करें धूमधाम से तैयारी, बेटी की शादी मामा की जिम्मेदारी’। आज नसरूल्लागंज की धरती से पूरे प्रदेश में बेटियों की शादी पुन: प्रारंभ हो रही है। मेरी बेटियों तुम्हारा यह मामा तुम्हारी हर संभव चिंता करने का प्रयास करेगा। सामूहिक विवाह सम्मेलन में 416 विवाह व 46 के निकाह हुए हैं।

बेटियों दोनों कुल का नाम ऊंचा करें : सीएम

विवाह सम्मेलन में सीएम शिवराज गाते हुए बोले, मेरी बेटियों, बाबुल की दुआएं लेती जा, जा तुझको सुखी संसार मिले। मैके की कभी ना याद आए, ससुराल में इतना प्यार मिले। आज यही शुभकामनाएं हैं। भगवान से प्रार्थना है कि आप सभी हमेशा सुखी रहें। हमेशा प्रसन्न रहें। दोनों कुल का नाम ऊंचा करें। सीएम ने कहा कि कुल 55 हजार रुपए एक विवाह जोड़े पर खर्च किए जाएंगे। एलईडी टीवी, बर्तन, वस्त्र, पलंग, गद्दे, सीलिंग फैन, जेवर आदि सहित 11 हजार रुपए का चेक भी दे रहे हैं।

दिव्यांग मिलेगी 3 लाख की सहासता : सीएम

सीएम शिवराज ने आगे कहा कि एक दूल्हा बेटा दिव्यांग है, वह देख नहीं सकता, ऐसे विवाहित जोड़े की अलग सूची बनाएंगे, मैं उनकी शादी के बाद भी नियमित देखरेख करूंगा, उनका आगे भी ध्यान रखूंगा। वहीं सीएम ने दिव्यांग जोड़े के लिए 2 लाख रुपए की सहायता विभाग से और एक लाख रुपए की सहायता मुख्यमंत्री की ओर से देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सपत्नीक सामूहिक विवाह समारोह में दूल्हों पर पुष्प वर्षा कर आत्मीय स्वागत किया।

दूल्हों पर पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नसरुल्लागंज, सीहोर में सपत्नीक शक्ति स्वरूपा कन्याओं का पूजन कर भावी जीवन में प्रवेश करने वाले नव दंपत्तियों के मंगल एवं कल्याण के लिए प्रार्थना की। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सपत्नीक सामूहिक विवाह समारोह में दूल्हों पर पुष्प वर्षा कर आत्मीय स्वागत किया।

बारात में शामिल हुए मुख्यमंत्री चौहान

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना’ के पुन: शुभारंभ के अवसर पर सीहोर जिले के नसरूल्लागंज में बारात गाजे-बाजे के साथ कृषि उपज मंडी से कॉलेज ग्राउंड के लिए रवाना हुई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सपत्नीक बारात में शामिल हुए। रास्ते में आतिशबाजी और बैण्ड की धुन पर बराती नृत्य करते विवाह स्थल पहंचे।

55 हजार का गृहस्थी का सामान देंगे : सीएम

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से कहा कि आज से फिर सीहोर जिले के नसरुल्लागंज से कन्या विवाह योजना पुन: प्रारंभ हो रही है। हमने तय किया है कि 55 हजार रुपए प्रति विवाह पर खर्च कर बेटियों को छोटी गृहस्थी का सामान देंगे। जहां संभव है वहां अन्य योजनाओं का लाभ भी देंगे। ताकि बेटियां सुखी रहें।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button