PlayBreaking News

माथे पर तिलक और सिर पर दुपट्टा ओढ़े बालाजी मंदिर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, नए सफर के लिए लिया आशीर्वाद

Follow on Google News
माथे पर तिलक और सिर पर दुपट्टा ओढ़े बालाजी मंदिर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, नए सफर के लिए लिया आशीर्वाद
हैदराबाद। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चपोड़ा इंटरनेशल स्टार बन चुकीं हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा हैदराबाद पहुंचीं, जहां उन्होंने चिलकुर स्थित श्री बालाजी मंदिर में दर्शन किया है। नए सफर की शुरुआत के लिए प्रियंका ने भगवान का आशीर्वाद लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी साझा की है। प्रियंका चोपड़ा ने लिखा है कि बालाजी के आशीर्वाद से उन्होंने जीवन का नया अध्याय शुरू किया। पोस्ट में वे एक्टर रामचरण की पत्नी उपासना कामिनेनी का आभार जताती नजर आई हैं।

इंडियन लुक में मंदिर पहुंचीं प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा बालाजी के दर्शन करने के लिए हैदराबाद स्थित चिलकुर बालाजी मंदिर पहुंचीं। जहां उन्होंने बालाजी की विधिवत पूजा अर्चना की और दर्शन करके आशीर्वाद लिया। प्रियंका चोपड़ा इंडियन लुक में मंदिर पहुंचीं। उन्होंने लाइट ब्लू कलर का सूट पहना था। माथे पर तिलक, सिर पर दुपट्टा, गले में मंदिर की चुनरी… प्रियंका पूरी तरह भक्ति में लीन नजर आईं। तस्वीरों में प्रियंका ने मंदिर के अंदर की झलक भी दिखाई है।

उपासना कामिनेनी को कहा शुक्रिया

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने मंदिर दर्शन की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, 'श्री बालाजी के आशीर्वाद से एक नए अध्याय की शुरुआत कर रही हूं। हम सभी के दिलों में शांति और चारों ओर समृद्धि और खुशहाली बनी रहे। ईश्वर की कृपा सभी पर बनी रहे, ओम नमो नारायणाय'। इस पोस्ट में प्रियंका ने एक्टर रामचरण की पत्नी उपासना कामिनेनी को टैग करते हुए लिखा है, 'शुक्रिया'।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts