Indore News : महू उप जेल की दीवार फांदकर भागा कैदी, दुष्कर्म के केस में था बंद, दूसरे कैदी ने की मदद

Indore News : महू उप जेल की दीवार फांदकर भागा कैदी, दुष्कर्म के केस में था बंद, दूसरे कैदी ने की मदद
इंदौर/महू। इंदौर की महू तहसील के उप जेल से एक कैदी फरार हो गया। सहायक जेल अधीक्षक मनोज कुमार चौरसिया की शिकायत पर रविवार देर रात प्रकरण दर्ज किया गया है। रविवार दोपहर करीब 11 से 11.30 बजे के बीच केसरबर्डी निवासी कैदी भेरू सिंह पुत्र गिरधारी जेल की दीवार फांदकर भाग गया। कैदी भेरू सिंह की भागने में जेल के कैदी जगदीश पुत्र रमेश साठिया निवासी बड़नगर ने मदद की है। दुष्कर्म के मामले में कैदी भेरू सिंह जेल में बंद था।

इंदौर से पहुंचे जेल अधिकारी

घटना की सूचना मिलने के बाद सोमवार सुबह इंदौर से जेल अधिकारी मौके पर पहुंचे, तब पूरे मामले का खुलासा हुआ। वहीं इंदौर की केंद्रीय जेल अधीक्षक अलका सोनकर महू की उप जेल पहुंच चुकी हैं। वे जेल में लगे सीसीटीवी फुटेज देख रही हैं। वहीं देर रात महू कोतवाली थाना में दोनों भेरू सिंह और रमेश के खिलाफ धारा 224 व 225 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस और जेल प्रशासन कैदी जगदीश से पूछताछ कर रहे हैं।

मुख्य प्रहरी सहित दो सस्पेंड

वहीं इंदौर से जेल अधीक्षक अलका सोनकर ने बताया कि मुख्य प्रहरी मोहनसिंह बारिया और जेल प्रहरी लखन निंगवाल को जेल डीजी के आदेश पर सस्पेंड कर दिया है। इस मामले में जेलर और अन्य कैदियों के भी बयान लिए जाएंगे।

इंदौर कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश

इस मामले को लेकर इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि कैदी के फरार होने की सूचना मिलते ही एडीएम को जांच के निर्देश दे दिए हैं। साथ-साथ एजेंसी भी कैदी की तलाश कर रही है। इस तरह का आगे भी कोई मामला नहीं आए इसका भी ध्यान रखेंगे। https://x.com/psamachar1/status/1797539024036671769 ये भी पढ़ें- जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना के बेटे का निधन, दिल्ली में कर रहा था पढ़ाई, शनिवार को बिगड़ी थी तबीयत मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

Latest Posts