विनेश फोगाट के कारनामे से हर भारतीय रोमांचित, 1.4 अरब लोगों के दिलों में चैंपियन बनी : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Follow on Google News
विनेश फोगाट के कारनामे से हर भारतीय रोमांचित, 1.4 अरब लोगों के दिलों में चैंपियन बनी : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
नई दिल्लीपेरिस ओलिंपिक 2024 में कुश्ती टूर्नामेंट के फाइनल से ठीक पहले विनेश फोगाट के डिसक्वालीफाई होने से सारा देश स्तब्ध है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को कहा कि पेरिस ओलंपिक में पहलवान विनेश फोगाट की ‘असाधारण उपलब्धियों’ ने हर भारतीय को रोमांचित किया है और देश को गौरवान्वित किया है। मुर्मू ने कहा कि पहलवान विनेश फोगाट को अयोग्य करार दिए जाने से हम सब निराश हैं लेकिन वह 1.4 अरब लोगों के दिलों में चैंपियन बनी हुई हैं। विनेश फोगाट को महिलाओं की 50 किलोग्राम कुश्ती स्पर्धा के फाइनल से पहले वजन अधिक पाए जाने के कारण बुधवार को ओलंपिक से अयोग्य घोषित कर दिया गया। मुर्मू ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, विनेश वास्तव में भारतीय महिलाओं की अथक भावना का प्रतीक हैं और उनका अद्भुत धैर्य तथा दृढ़ता पहले से ही भारत के भविष्य के विश्व चैंपियनों को प्रेरित कर रहा है। मैं भविष्य में उनकी सफलता की कामना करती हूं।

विनेश फोगाट की तबीयत बिगड़ी

[caption id="attachment_129125" align="alignnone" width="600"] विनेश फोगाट से मिलीं IOA अध्यक्ष पीटी उषा।[/caption] पेरिस ओलिंपिक 2024 में मेडल जीतने का सपना टूटते ही विनेश फोगाट की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। रिपोर्ट के मुताबकि, विनेश पानी की कमी के कारण बेहोश हो गईं थी, जिसके बाद उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। IOA अध्यक्ष पीटी उषा ने अस्पताल पहुंचकर जाना विनेश फोगाट की सेहत का हाल।

विनेश फोगाट पेरिस ओलिंपिक से बाहर

विनेश फोगाट पेरिस ओलिंपिक से बाहर हो गई हैं। उन्हें प्रतियोगिता के दूसरे दिन यानी कि बुधवार (7 अगस्त) को वजन बढ़ने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया था। विनेश को 50 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती का फाइनल मुकाबला का खेलना था, लेकिन उनका वजन निर्धारित वजन से 100 ग्राम अधिक था। जिसके कारण उन्हें मुकाबले से डिसक्वालीफाई कर दिया गया। उन्हें अब कोई भी मेडल नहीं मिलेगा। मंगलवार को उन्होंने सेमीफाइनल में क्यूबा की लोपेज गुजमान को 5-0 से हराया था। वह ओलिंपिक के फाइनल में पहुंचने वाली पहली महिला पहलवान बनीं थीं।

विनेश आप चैम्पियनों में चैम्पियन हैं – PM

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा- विनेश, आप चैम्पियनों में चैम्पियन हैं! आप भारत का गौरव हैं और हर भारतीय के लिए प्रेरणा हैं। आज की असफलता दुख देती है। काश मैं शब्दों में उस निराशा को व्यक्त कर पाता जो मैं अनुभव कर रहा हूं। साथ ही, मैं जानता हूं कि आप लचीलेपन की प्रतिमूर्ति हैं। चुनौतियों का सामना करना हमेशा से आपका स्वभाव रहा है। और मजबूत होकर वापस आओ! हम सब आपके लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

डिसक्वालीफिकेशन से देश का नुकसान हुआ

विनेश के अयोग्य घोषित होने पर रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट और बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह का बयान आया है। करण भूषण सिंह ने कहा है कि, विनेश फोगाट के डिसक्वालीफिकेशन से देश का नुकसान हुआ है। इस बारे में अपील करेंगे। ये भी पढ़ें- ‘नियम तो नियम हैं, अब कुछ नहीं हो सकता…’ रेसलर विनेश फोगाट के डिसक्वालीफाई होने पर बोले UWW चीफ
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Bhopal
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts