Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भारतीय सेना में पहली सूबेदार बनीं प्रीति रजक, 19वें एशियन गेम्स में जीता था सिल्वर मेडल, पेरिस ओलंपिक 2024 की कर रही तैयारी

भारतीय सेना में पहली सूबेदार बनीं प्रीति रजक, 19वें एशियन गेम्स में जीता था सिल्वर मेडल, पेरिस ओलंपिक 2024 की कर रही तैयारी
नई दिल्ली। भारतीय सेना में पदोन्नत होने के बाद हवलदार प्रीति रजक शनिवार को सूबेदार का पदल हासिल करने वाली पहली महिला बन गई हैं। वह एक चैंपियन ट्रैप शूटर हैं। सूबेदार रजक दिसंबर 2022 में सेना की सैन्य पुलिस कोर में शामिल हुई थी। प्रीती ने 2022 में चीन में हुए 19वें एशियन गेम्स में ट्रैप वुमन टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जाता था। वो फिलहाल पेरिस ओलंपिक गेम्स 2024 की तैयारी के लिए आर्मी मार्क्समैनशिप यूनिट (AMU) में ट्रेनिंग ले रही हैं।

ट्रैप शूटर हवलदार प्रीति रजक को सूबेदार के पद पर प्रमोट किया

सेना ने कहा,''भारतीय सेना के साथ-साथ देश की महिलाओं के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण है। आज ट्रैप शूटर हवलदार प्रीति रजक को सूबेदार के पद पर पदोन्नत किया गया।'' उसने कहा,"सूबेदार प्रीति रजक अब भारतीय सेना की पहली महिला सूबेदार हैं। उनकी उपलब्धि नारी शक्ति का एक असाधारण प्रदर्शन है।" वह शूटिंग में हवलदार के रूप में सेना में नामांकित पहली मेधावी खिलाड़ी थीं। रजक ने चीन के हांगझाउ में आयोजित 19वें एशियन गेम्स के दौरान ट्रैप में महिला टीम स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता था।

युवा पीढ़ियों को सेना में शामिल होने के लिए करेगी प्रेरित : सेना

सेना ने एक बयान में कहा कि उनके असाधारण प्रदर्शन के आधार पर उन्हें सूबेदार के पद पर पदोन्नत किया गया। सूबेदार रजक वर्तमान में भारत (ट्रैप महिला स्पर्धा) में छठे स्थान पर हैं और पेरिस ओलंपिक गेम्स 2024 की तैयारी के लिए आर्मी मार्क्समैनशिप यूनिट (एएमयू) में प्रशिक्षण ले रही हैं। सेना ने कहा,''उनकी महान उपलब्धि युवा महिलाओं की पीढ़ियों को भारतीय सेना में शामिल होने के लिए आगे आने के साथ-साथ पेशेवर शूटिंग में अपने लिए जगह बनाने के लिए प्रेरित करेगी।'' उसने कहा कि आज पद्मश्री और अर्जुन पुरस्कार विजेता सूबेदार मेजर और मानद लेफ्टिनेंट जीतू राय को उनकी सराहनीय सेवा के लिए सूबेदार मेजर और मानद कैप्टन के पद पर पदोन्नत किया गया। ये भी पढ़ें- राम मंदिर में ‘श्री राम राग सेवा’ का आयोजन, हेमा मालिनी, अनुराधा पौडवाल सहित 100 कलाकार देंगे प्रस्तुति, 45 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts